Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi turkman gate bulldozer action stone pelting on mcd officials dcp nidhin valsan explaind last night ruckus
बुलडोजर चलते ही 25-30 लोग बरसाने लगे पत्थर; आधी रात हुए बवाल पर दिल्ली पुलिस

बुलडोजर चलते ही 25-30 लोग बरसाने लगे पत्थर; आधी रात हुए बवाल पर दिल्ली पुलिस

संक्षेप:

डीसीपी (DCP) निधिन वलसन ने बताया कि अगर वीडियो में यह पाया जाता है कि ये लोग पथराव में शामिल थे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं; हम उन सभी की जांच कर रहे हैं।

Jan 07, 2026 11:37 am ISTUtkarsh Gaharwar नई दिल्ली, एएनआई
share Share
Follow Us on

दिल्ली में आधी रात तुर्कमान गेट के पास बुलडोजर ऐक्शन ने बवाल का रूप ले लिया। एमसीडी के अधिकारी जैसे ही फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पहुंचे, इलाके से पत्थरबाजों की टोली निकल आई, उन्होंने दिल्ली पुलिस और बाकी अधिकारियों पर खूब पत्तर बरसाए। अब हालांकि ऐसे लोगों पर ऐक्शन शुरू हो गया है। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। आधी रात कटे बवाल पर अब दिल्ली पुलिस के मध्य जिले के डीएसपी ने पूरी कहानी बताई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पथराव की घटना पर मध्य जिले के डीसीपी (DCP) निधिन वलसन ने बताया कि MCD का स्टाफ तुर्कमान गेट के पास फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने बुलडोजर के साथ आया था, और हमने अपनी फोर्स तैनात की थी। हमने स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की और उन्हें बताया कि आपको अदालत के आदेश का पालन करना चाहिए। जब MCD ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया, तो यहां लगभग 150 लोग जमा हो गए। करीब 25-30 लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और जवाब में हमें बल प्रयोग करना पड़ा। हमें उन्हें पीछे हटाना पड़ा और उसके बाद अभियान शुरू हुआ।

डीसीपी वलसन ने आगे बताया, "पथराव की इस घटना में पांच पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी चोटें मामूली हैं। हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है और संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। यहां अतिक्रमण हटाने का मुख्य काम MCD कर रही है, हम सुरक्षा एजेंसी के तौर पर उनकी मदद कर रहे हैं। अगर MCD हमसे अनुरोध करती है, तो हम उनका समर्थन करेंगे। पुलिस बल यहां तैनात रहेगा। हिरासत में लिए गए लोग चांदनी महल इलाके के हैं। अगर वीडियो में यह पाया जाता है कि ये लोग पथराव में शामिल थे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो प्रसारित हो रहे हैं; हम उन सभी की जांच कर रहे हैं।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।