Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi trilokpuri juvenile minor murder class 11th student mohit mob lynching
भीड़ बनाती रही वीडियो, दिल्ली में 6 नाबालिगों ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

भीड़ बनाती रही वीडियो, दिल्ली में 6 नाबालिगों ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला

संक्षेप:

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में पुरानी रंजिश के चलते छह नाबालिगों ने 11वीं के छात्र मोहित की बेरहमी से हत्या कर दी। तमाशबीन बनी भीड़ वीडियो बनाती रही लेकिन किसी ने छात्र को बचाने का प्रयास नहीं किया।

Jan 07, 2026 06:49 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

त्रिलोकपुरी इलाके में सोमवार की शाम छह नाबालिगों ने 11वीं के एक छात्र की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान मौके पर 50 से 60 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी छात्र को बचाने की कोशिश नहीं की। भीड़ तमाशबीन बनकर वीडियो बनाती रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीड़ित को छोड़कर भागे आरोपी

पीड़ित के बेसुध हो जाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मयूर विहार थाना पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सभी छह आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है।

क्या हुआ था?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय मोहित परिवार के साथ इंद्रा कैंप, त्रिलोकपुरी इलाके में रहता था। वह 11वीं का छात्र था। पांच जनवरी को मोहित अपने दोस्त के साथ त्रिलोकपुरी गया था। शाम को वह अपने दोस्त के साथ खड़ा था। इसी दौरान एक नाबालिग अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। उस नाबालिग का मोहित के साथ पहले से झगड़ा चल रहा था। यहां मोहित और उसमें फिर से बहस हो गई। इसके बाद नाबालिग ने साथियों के साथ मिलकर मोहित को घेरकर तब तक पीटा जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।

ये भी पढ़ें:स्कूल ने छात्रों को अंधेरे में रखा, भविष्य बचाने अदालत पहुंचे बच्चे; मिली राहत

घटना की जानकारी होने पर मयूर विहार थाना पुलिस ने मोहित को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जीटीबी अस्पताल में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:चाकू मारा फिर गला रेत कर युवक का कत्ल, दिल्ली के अंबेडकर नगर में सनसनीखेज वारदात

एक ही स्कूल में पढ़ते थे पीड़ित और आरोपी

परिजनों ने बताया कि मुख्य आरोपी और पीड़ित एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। दोनों के बीच स्कूल में हुई कहासुनी को लेकर ही झगड़ा चल रहा था। पहले भी दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी। सोमवार की शाम आरोपियों की संख्या ज्यादा थी, जिसके चलते उन्होंने मोहित को घेर कर तब तक पीटा, जब तक वह बेसुध नहीं हो गया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।