Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi traffic police operation chakravyuh 24841 challans 144 vehicles seized
दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का'ऑपरेशन चक्रव्यूह', नियम तोड़ने कटे 24 हजार चालान

दिल्ली की सड़कों पर पुलिस का'ऑपरेशन चक्रव्यूह', नियम तोड़ने कटे 24 हजार चालान

संक्षेप:

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए कमिश्नर के निर्देश पर 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' नामक एक पखवाड़े का विशेष अभियान चलाया, जिसमें रेड लाइट जंप, नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट जैसे गंभीर उल्लंघन के लिए 24,841 चालान काटे गए और 144 वाहन जब्त किए गए।

Dec 16, 2025 09:57 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर सख्ती दिखाते हुए एक खास अभियान चलाया। इस अभियान का नाम था 'ऑपरेशन चक्रव्यूह'। इस पखवाड़े भर चले अभियान में हजारों चालान कटे और कई वाहन जब्त हुए। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जानलेवा गलतियों को रोकने के लिए जरूरी थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या था ऑपरेशन चक्रव्यूह?

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के निर्देश पर शुरू हुए इस ऑपरेशन में ट्रैफिक पुलिस, लोकल थाने और पीसीआर वैन की टीमें साथ मिलकर काम कर रही थीं। रोजाना दो घंटे के लिए व्यस्त चौराहों, बाजारों और दुर्घटना वाली जगहों के प्रवेश-निकास पर घेराबंदी की जाती थी। डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल ने बताया कि यह सुनियोजित कार्रवाई थी, ताकि कोई उल्लंघनकर्ता बचकर न निकल सके।

आंकड़े बताते हैं सख्ती की कहानी

अभियान में कुल 24,841 चालान विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए काटे गए। गंभीर मामलों में 144 वाहनों को जब्त किया गया। एक चौंकाने वाली घटना में चेकिंग के दौरान एक वाहन से नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिसके बाद तिमारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

इन गलतियों पर थी नजर

पुलिस ने खास तौर पर उन उल्लंघनों पर कार्रवाई की जो सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। इसमें हेलमेट के बिना दोपहिया वाहन चलाना, ट्रिपल राइडिंग, नशे में वाहन चलाना, लापरवाही से ड्राइविंग, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल और रेड लाइट तोड़ना शामिल है। डीसीपी जायसवाल ने कहा कि अभियान का मकसद सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि ड्राइवरों में अनुशासन लाना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना था।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।