Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi traffic police new year drunk driving challans special checking connaught place
नए साल के जश्न में दिल्ली पुलिस की बड़ा एक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के काटे 868 चालान

नए साल के जश्न में दिल्ली पुलिस की बड़ा एक्शन, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के काटे 868 चालान

संक्षेप:

दिल्ली में नए साल की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक पुलिस ने 20 हजार जवानों की तैनाती के साथ शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 868 लोगों के चालान काटे और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

Jan 01, 2026 01:03 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल की धूमधाम में जहां लोग पार्टी और जश्न में डूबे थे, वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रात भर जागकर सड़कों को सुरक्षित बनाए रखा। नए साल की पूर्व संध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी। गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को ड्रंक ड्राइविंग के लिए कुल 868 चालान जारी किए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हर प्रमुख इलाके में स्पेशल चेकिंग

पुलिस ने मुख्य सड़कों, नाइटलाइफ वाले क्षेत्रों और रिहायशी कॉलोनियों में विशेष टीमों को तैनात किया। इन टीमों का लक्ष्य था ड्रंक ड्राइविंग के साथ-साथ तेज रफ्तार, बाइक स्टंट और अन्य खतरनाक गतिविधियों पर अंकुश लगाना। कई जगहों पर ब्रेथलाइजर टेस्ट किए गए। टीमों ने चेकपॉइंट्स की लोकेशन बार-बार बदलकर ड्राइवरों को बचने का मौका नहीं दिया।

ये भी पढ़ें:नए साल पर बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से असम तक शीतलहर अलर्ट; जनवरी में कैसा रहेगा मौसम

पार्टी हॉटस्पॉट्स पर अतिरिक्त फोर्स

कॉनॉट प्लेस, हौज खास और एयरोसिटी जैसे व्यस्त इलाकों में सबसे ज्यादा भीड़ होने की वजह से वहां विशेष ध्यान दिया गया। सीसीटीवी निगरानी और जिलों के कंट्रोल रूम से रियल-टाइम समन्वय के जरिए स्थिति पर नजर रखी गई।

ये भी पढ़ें:दिल्ली से चलेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, बिहार समेत 4 राज्यों को मिल सकता है फायदा

20 हजार पुलिसकर्मियों की बड़ी तैनाती

ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने करीब 20 हजार जवानों को तैनात किया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ जुर्माना लगाने के लिए नहीं, बल्कि स्पष्ट संदेश देने के लिए थी कि शराब पीकर गाड़ी चलाना दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।