दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, इन रास्तों पर जानें से बचें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आजादपुर मंडी और उसके आसपास के इलाकों में अगले एक महीने तक यातायात प्रभावित रहने वाला है। इसके लिए ट्रैफिक एडवाइडरी जारी की गई है।

दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास एक महीने तक ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, इन रास्तों पर जानें से बचें

दिल्ली टैफिक पुलिस ने दिल्ली के आजादपुर मंडी और उसके आसपास के लिए इलाके के लिए लोगों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि इन इलाकों में एक महीने के लिए ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि जीटी करनाल रोड के प्रभावित हिस्से में जानें से बचे और ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करे।

इस एडवाइजरी के मुताबिक आजादपुर मंडी और उसके आस-पास ड्रेनेज की खुदाई और निर्माण कार्य आज यानी 16 जून से शुरू हो रहा है जो 15 जुलाई चक चलेगा। ऐसे में इस एक महीने इस इलाके में ट्रैफिक पर भी असर पड़ेगा। लोगों को इस दौरान ज्यादा परेशानी ना हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ सुझाव दिए हैं।

एडवाइजरी के मुताबिक ड्रेनेज की खुदाई औऱ निर्माण कार्य हर रोज सुबह 6 बजे से शुरब हो जाएगा। ऐसे में महेंद्र पार्क और आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के बीच जीटी करनाल रोड पर ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा निर्माण कार्य के लिए इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम मशीनों की वजह से आजादपुर मंडी, आदर्शनगर, महेंद्र पार्क और मुकारबा चौक के पास भी जाम लग सकता है।

इन रूटों का करें इस्तेमाल

मुकारबा चौक बाइपास से आजादपुर औऱ आदर्शनगर जाने वाले लोग मुकुंदपुर की तरफ जाने वाले रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं जहांगिपुरी से आदर्श नगर जाने वाले लोग शाहआलम बांध रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन रास्तों पर जाने से बचें

एडवाइजरी के मुताबिक आजापुरमंडी के पास जीटी करनाल रोड पर जाने से बचे। इसके अलावा महेंद्र पार्क और आदर्शनगर मेट्रो स्टेशन के बीच पड़ने वाले रास्ते पर भी जाने से मना किया गया है। इसके अलावा जाम से बचने के लिए लोगों से अपील की गई है कि वह ज्यादा समय हाथ में लेकर घरों से निकले और जितना ज्यादा हो सकें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।