काम की बात: Delhi Traffic Advisory : दिल्ली में आज इन सड़कों पर फंसना तय! 30 रास्तों पर डायवर्जन; पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
Delhi Traffic Police Advisory : अगर आप सेंट्रल दिल्ली की तरफ जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी कर धौला कुआं फ्लाईओवर से लेकर मंडी हाउस गोलचक्कर, झंडेवालान गोलचक्कर और पंचकुइयां गोलचक्कर समेत 30 सड़कों पर डायवर्जन किया है।

राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर लोगों को सड़कों पर जाम और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर 30 सड़कों पर डायवर्जन की सूचना दी है।
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली के कई रास्तों पर 12 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से डायवर्जन का प्लान बनाया है। ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए इन रास्तों के बजाय वैकल्पिक रूट लेने, गैर जरूरी यात्रा टालने अथवा सफर के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
1. शंकर रोड गोलचक्कर - वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
2. धौला कुआं फ्लाईओवर
3. झंडेवालान गोलचक्कर
4. पंचकुइयां गोलचक्कर
5. मंडी हाउस गोलचक्कर
6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
8. मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
9. गुरु नानक चौक
10. चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट
11. भैरों रोड - MGM (रिंग रोड) T-पॉइंट
12. लोधी रोड फ्लाईओवर
13. नीला गुंबद गोलचक्कर
14. मदरसा T-पॉइंट
15. सम्राट होटल गोलचक्कर
16. सरदार पटेल मार्ग - पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
17. भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
19. रिंग रोड - सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट
20. अशोक रोड – जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
22. टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग
23. रेल भवन गोलचक्कर
24. जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - बाराखंबा रोड T-पॉइंट
26. गोल डाक खाना गोलचक्कर
27. पटेल चौक गोलचक्कर
28. जय सिंह रोड – अशोक रोड T-पॉइंट
29. RML अस्पताल गोलचक्कर
30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग T-पॉइंट
यात्रियों के लिए सलाह और सुझाव
• पहले से योजना बनाएं: अगर आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, बस अड्डे या एयरपोर्ट जा रहे हैं तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
•गैर-जरूरी यात्रा से बचें: यात्रियों से अनुरोध है कि वे गैर-जरूरी यात्रा न करें।
• ट्रैफिक की रियल टाइम जानकारी लेकर निकलें : ट्रैफिक मैनेजमेंट के उपाय बदलते रहते हैं और जमीनी हालात के रियल-टाइम आकलन के आधार पर इनमें ढील दी जा सकती है या इन्हें नियंत्रित किया जा सकता है।
• ट्रैफिक नियम फॉलो करें : सड़क पर संयम बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों और पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
ट्रैफिक के लाइव अपडेट, वैकल्पिक रास्तों और लगातार ट्रैफिक अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म देखते रहें:
•हेल्पलाइन नंबर: 1095 या 011-25844444
•वेबसाइट: http://traffic.delhipolice.gov.in
•X (Twitter): @dtptraffic
•Instagram: @dtptraffic
•Facebook: @dtptraffic

