Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi traffic jam end 14 spots pwd solve problem
छोटे-छोटे बदलाव कर दिल्ली के 14 इलाकों में कम किया जाम, PWD की बड़ी पहल

छोटे-छोटे बदलाव कर दिल्ली के 14 इलाकों में कम किया जाम, PWD की बड़ी पहल

संक्षेप:

ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिली 62 जाम वाली जगहों की सूची पर पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम किया है और 23 में से 14 स्थानों पर जाम की समस्या का समाधान कर दिया है, जबकि अन्य 3 समस्याओं को 30 जून से पहले सुलझाया जाएगा।

Dec 16, 2025 05:23 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, अमित झा। नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिल्ली में जाम के 62 स्थानों को लेकर दी गई सूची पर पीडब्ल्यूडी ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। इनमें से 23 स्थानों पर समाधान का काम पीडब्ल्यूडी से संबंधित था। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा 14 स्थानों पर जाम को लेकर बताई गई समस्या का समाधान कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग का कहना है कि तीन समस्याओं का समाधान 30 जून से पहले कर दिया जाएगा, जबकि चार स्थानों पर जाम का समाधान करने के लिए लंबा समय लग सकता है। ऐसे स्थानों पर अंडरपास या फ्लाईओवर बनाने की आवश्यकता है। अन्य समस्याओं के लिए संबंधित विभाग को सूचित किया गया है।

बता दें कि बीते नवंबर माह में ट्रैफिक पुलिस द्वारा दिल्ली सरकार को बताया गया कि 62 स्थानों पर सुबह एवं शाम के समय भारी जाम लगता है। इन स्थानों पर छोटे-छोटे बदलाव कर जाम को कम किया जा सकता है। सरकार द्वारा यह सूची पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी। उन्होंने छानबीन में पाया कि इस सूची में 23 जगह उनसे संबंधित हैं। अन्य इलाकों में अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, गड्ढा खोदने आदि कारणों से जाम लग रहा है जिस पर कार्रवाई निगम, दिल्ली जल बोर्ड एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जाएगी।

फुटपाथ की चौड़ाई को कम किया

शादीपुर मेट्रो स्टेशन के समीप लगने वाले जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने फुटपाथ की चौड़ाई को कम करने की सलाह दी थी जिसे जिसे पीडब्ल्यूडी ने पूरा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वहां होने वाली अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने की सलाह ट्रैफिक पुलिस को दी है।

यहां किया गया सुधार

  1. शादीपुर डिपो चौक
  2. बुलवर्ड रोड
  3. बुराड़ी सौ फुट रोड
  4. मजनू का टीला
  5. विकास मार्ग
  6. सीलमपुर टी प्वॉइंट
  7. कोहाट से मधुबन चौक
  8. बवाना चौक
  9. सब्जी मंडी, नजफगढ़
  10. दिल्ली गेट नजफगढ़
  11. उत्तम नगर
  12. विशाल चौक
  13. कापसहेड़ा चौक
  14. सफदरजंग अस्पताल

अन्य स्थानों पर जाम के बड़े कारण

  • अवैध पार्किंग
  • रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण
  • बस स्टॉप गलत जगह होना
  • निगम या जल बोर्ड द्वारा खोदे गड्ढे

(इनके समाधान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं)

नई दिल्ली स्टेशन के पास नहीं हो सकते बदलाव

ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ एवं भवभूति मार्ग पर जाम लगने की जानकारी दी गई थी। पीडब्ल्यूडी ने बताया है कि यहां एफओबी या अंडरपास फिलहाल नहीं बनाए जा सकते क्योंकि पुनर्विकास का काम चल रहा है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।