दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज भी कई इलाकों में लग सकता है जाम, यहां पूरी लिस्ट
दिल्ली में मंगलवार को भी कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है। पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किए हैं। यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 13 अक्टूबर यानी मंगलवार को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। खासतौर पर कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, सेंट्रल दिल्ली और रिंग रोड के आसपास आवाजाही प्रभावित हो सकती है। सुरक्षा बल जमीनी हालात को देखते हुए रास्तों में बदलाव या पाबंदियां लागू कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में गैर-जरूरी यात्रा से बचें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें और डायवर्जन निर्देशों का पालन करें। रियल-टाइम अपडेट और सहायता के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें।
कहां-कहां प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जमीनी हालात के आधार पर ट्रैफिक को संभालने के लिए रास्तों में बदलाव किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इन जंक्शनों और रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है...
- पंचकुइयां गोल चक्कर
- मंडी हाउस गोल चक्कर
- डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू -पॉइंट)
- राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
- मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
- गुरु नानक चौक
- चेम्सफोर्ड रोड - आउटर सर्कल कनॉट प्लेस T-पॉइंट
- भैरौं रोड-एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
- लोधी रोड फ्लाईओवर
- नीला गुंबद गोल चक्कर
- सरदार पटेल मार्ग- पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
- भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
- मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
- रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
- अशोक रोड जंतर-मंतर रोड गोल चक्कर
- रेल भवन गोल चक्कर
- जय सिंह रोड - संसद मार्ग क्रॉसिंग
- आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - बाराखंभा रोड T-पॉइंट
- पटेल चौक गोल चक्कर
- जय सिंह रोड - अशोक रोड टी-पॉइंट
- आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर
- आउटर सर्कल कनॉट प्लेस - संसद मार्ग टी-पॉइंट
यात्रियों के लिए सलाह
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों और नागरिकों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की गुजारिश की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि यदि आप नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली होते हुए रेलवे स्टेशनों, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जा रहे हैं तो यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। गैर-जरूरी यात्रा न करें।
वाहन चालक ध्यान दें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे प्रभावित इलाकों से गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें और डायवर्जन के निर्देशों का पालन करें। चूंकि ट्रैफिक के उपाय जमीनी हालात को देखते हुए बदलते रहते हैं। इस वजह से हालात सामान्य होने पर पाबंदियों में ढील दी जा सकती है या उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। अत: रियल टाइम अपडेट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस से जुड़े रहें। वाहन चालक ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें।


