दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट : गोकुलपुरी-भजनपुरा रूट पर जल बोर्ड का कार्य शुरू, इन रास्तों का करें प्रयोग

Feb 02, 2026 10:37 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी सूचना है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच नई वाटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इस विकास कार्य के चलते आज इस रूट पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट : गोकुलपुरी-भजनपुरा रूट पर जल बोर्ड का कार्य शुरू, इन रास्तों का करें प्रयोग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी सूचना है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच नई वाटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इस विकास कार्य के चलते आज इस रूट पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।

जाम से बचने के लिए इन वैकल्पिक रास्तों को चुनें

ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे गोकुलपुरी-भजनपुरा मुख्य मार्ग के बजाय निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि समय और ईंधन की बचत हो सके:-

विकल्प 1 :- यदि आप गोकुलपुरी से आ रहे हैं, तो गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए मौजपुर की तरफ मुड़ें। वहां से आप सीलमपुर या शास्त्री पार्क के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

विकल्प 2 :- आप दुर्गापुरी चौक से मौजपुर और शाहदरा होते हुए शास्त्री पार्क वाला रास्ता भी चुन सकते हैं। यह रूट उन लोगों के लिए बेहतर है जो कड़कड़डूमा या आनंद विहार की ओर जाना चाहते हैं।

Delhi Traffic Alert

यात्रियों के लिए विशेष सुझाव

सड़क पर खुदाई और भारी मशीनों की मौजूदगी के कारण पीक ऑवर्स (सुबह और शाम) में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग सकती हैं। यात्रा के लिए कृपया घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों वॉट्सऐप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 / 25844444 और सोशल मीडिया हैंडल की सहायता से लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।

ट्रैफिक पुलिस का प्रयास रहेगा कि जनता को कम से कम असुविधा हो। पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
;;;