दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम में समिट रिहर्सल से पहले जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi traffic advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम में होने वाली समिट रिहर्सल को लेकर मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है, क्योंकि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राजधानी की कई प्रमुख सड़कें प्रभावित रह सकती हैं।

delhi traffic police advisory

Delhi traffic advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम में होने वाली समिट रिहर्सल को लेकर मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है, क्योंकि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राजधानी की कई प्रमुख सड़कें प्रभावित रह सकती हैं।

यह रिहर्सल आगामी इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस समिट और इंडिया-अफ्रीका फोरम समिट को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। दोनों बड़े कार्यक्रम 28 मई से 1 जून के बीच भारत मंडपम में आयोजित होंगे। इसी वजह से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का परीक्षण किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग का ज्यादा इस्तेमाल करें। इन दोनों मार्गों पर दोनों दिशाओं में आवाजाही जारी रहेगी।

उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली जाने वाले लोगों को राजघाट और सराय काले खां होते हुए रिंग रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। वहीं पश्चिम और दक्षिण दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों को धौला कुआं, मोती बाग और भीकाजी कामा प्लेस के रास्ते रिंग रोड लेने की सलाह दी गई है। पूर्वी दिल्ली से दक्षिण दिल्ली की तरफ जाने वाले यात्रियों को सराय काले खां और बारापुला-अश्रम चौक कॉरिडोर के जरिए यात्रा करने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली जिले में एंट्री सिर्फ रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग के जरिए ही संभव हो सकती है। एसपी मार्ग और मथुरा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित रहने या कुछ समय के लिए बंद होने की संभावना है।

कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों को तिलक मार्ग के W-पॉइंट की बजाय सिकंदरा रोड और डीडीयू मार्ग का इस्तेमाल करने को कहा गया है। हालांकि संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग और बाराखंभा रोड के जरिए राजीव चौक और कनॉट प्लेस तक पहुंचा जा सकेगा। आरएमएल अस्पताल जाने वाले लोगों को शेख अब्दुल रहमान मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट जाने वाले लोग तिलक मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।

भारत मंडपम आने वाले लोगों के लिए भैरों मंदिर पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रवेश सिर्फ गेट नंबर 4 और 10 से मिलेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ऐप बेस्ड कैब और डीटीसी बसों के लिए भी इन्हीं गेटों के आसपास पिकअप और ड्रॉप की व्यवस्था रहेगी।पुलिस ने कहा है कि लोग यात्रा से पहले ऑनलाइन मैप्स और रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें, ताकि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सके।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।