दिल्ली में AI समिट का ट्रैफिक प्लान तैयार, 4300 जवान तैनात; 10 जोन में बंटी राजधानी

Feb 12, 2026 06:01 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले एआई समिट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया है, जिसके तहत शहर को 10 जोन में बांटकर भारी वाहनों और रूट डायवर्जन के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली में AI समिट का ट्रैफिक प्लान तैयार, 4300 जवान तैनात; 10 जोन में बंटी राजधानी

एआई समिट को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात योजना तैयार की है। इसके लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक दक्षिणी और मध्य दिल्ली को 10 जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है।

4300 ट्रैफिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 4300 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। भैरों मार्ग और मथुरा रोड पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही जरूरत के हिसाब से अलग-अलग समय में कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा।

भारत मंडपम में होगा आयोजन

16 से 20 फरवरी तक एआई समिट का आयोजन भारत मंडपम में होगा। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीसीपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर में यातायात प्रबंधन का जिम्मा एसीपी स्तर के अधिकारी संभालेंगे।

सुरक्षा के मद्देनजर किस जोन में कौन सा क्षेत्र

  • एक और दो : ये कोर एरिया घोषित किया गया है। इसमें भारत मंडपम और प्रगति मैदान का क्षेत्र शामिल है। इन दोनों जोन को चार सेक्टर (ए से डी) में बांटा गया है।
  • तीन से आठ : इन छह जोन में मध्य और दक्षिण दिल्ली के नौ होटलों को जोड़ने वाले मार्गों को शामिल किया गया है, जहां विदेशी प्रतिनिधि ठहरेंगे। तीनों जोन को 13 सेक्टर (ई से क्यू) में बांटा गया है। इसमें सरदार पटेल मार्ग, शांति पथ, तीन मूर्ति मार्ग, पृथ्वीराज रोड और सी-हेक्सागन जैसे मार्गों पर वीवीआईपी काफिलों की आवाजाही सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।
  • जोन नौ और दस : इसमें आईजीआई एयरपोर्ट और धौला कुआं एनएच-10 स्ट्रेच को रखा गया। इन्हें पांच सेक्टर (आर से वी) में विभाजित किया गया है। इससे मेहमानों को सुविधा होगी।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।