Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi to noida airport connectivity sarai kale khan namo bharat metro
गुड न्यूज! दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत, जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट

गुड न्यूज! दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट तक चलेगी नमो भारत, जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट

संक्षेप:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली से करने के लिए अब गाजियाबाद के बजाय सराय काले खां से सीधे नमो भारत और मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है, जिसके लिए एनसीआरटीसी को नए रूट की फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dec 12, 2025 05:49 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के बजाय अब दिल्ली के सराय काले खां से सीधे नमो भारत और मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसके लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रूट में परिवर्तन का कारण नोएडा एयरपोर्ट की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी न होना बताया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नोएडा एयरपोर्ट तक सिद्धार्थ विहार से नमो भारत और मेट्रो के 72.4 किलोमीटर ट्रैक का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार किया था। इस रूट पर 22 स्टेशन निर्धारित किए गए, जिनमें 11 स्टेशन नमो भारत और 11 मेट्रो के थे। यह रूट दो हिस्सों में तैयार होना था।

पहला गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार से शुरू होकर चारमूर्ति होते हुए इकोटेक-6 और दूसरा इकोटेक-6 से यमुना सिटी के सेक्टर-17, 18 और 21 (फिल्म सिटी) होते हुए एयरपोर्ट तक जाता। परियोजना पर 20,637 करोड़ रुपये होने का आकलन किया गया। डीपीआर को उत्तरप्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक सहमति देते हुए नवंबर 2024 में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार (महुआ) को भेजा था। 14 नवंबर 2024 को महुआ ने 10 आपत्तियां लगाकर इसे वापस कर दिया। बुधवार को दिल्ली में अर्बन ट्रांसपोर्ट की बैठक हुई। इसमें यीडा, नायल, एनएमआरसी, एनसीआरटीसी एवं सरकार के अधिकारी शामिल रहे। बैठक में परियोजना की डीपीआर पर लगी आपत्तियों पर चर्चा की गई।

महुआ की तरफ से कहा गया कि डीपीआर के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टिविटी दिल्ली के बजाय गाजियाबाद से हो रही है। इसका परिवहन व यात्रियों की सुविधा पर असर पड़ेगा। ऐसे में एयरपोर्ट को सीधे दिल्ली आईजीआई से जोड़ने के लिए नए रूप पर विचार होना चाहिए, ताकि दिल्ली के मूल यातायात को नोएडा एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट किया जा सके। यीडा के एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि अर्बन ट्रांसपोर्ट की बैठक में नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली को जोड़ने के लिए नए रूट पर विचार किया गया। इस रूट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी एनसीआरटीसी को सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यहां से चलाने का प्रस्ताव

नमो भारत का नया रूट सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा सिटी सेंटर, एनएसईजेड से सूरजपुर, नॉलेज पार्क-3 और परी चौक से इकोटेक-6, दनकौर, यीडा के सेक्टर-18, 21 होते हुए एयरपोर्ट तक ले जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हालांकि, यह रूट कितना किलोमीटर लंबा होगा और इस पर कुल कितने स्टेशन बनेंगे, यह फिजिबिलिटी रिपोर्ट के बाद तय किया जाएगा।

ग्रेनो वेस्ट से रूट अलग होगा

प्रस्ताव के अनुसार नमो भारत ग्रेनो वेस्ट से कट जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि एक्वा लाइन के विस्तार को सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक लाना प्रस्तावित है। नमो भारत को उसी ट्रैक से जोड़कर सूरजपुर लेकर जाना धन की बर्बादी होगी। यात्रियों को भी दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने में वक्त लगेगा। नए रूट को ग्रेनो वेस्ट से काटकर नोएडा ले जाते हुए सीधे दिल्ली से जोड़ने पर विचार किया गया है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।