दिल्ली में थम नहीं रही स्वाइन फ्लू की रफ्तार; टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, कितने मामले?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को 164 नए मामलों के साथ कुल मरीजों की संख्या 3218 तक पहुंच गई जो 2024 के रिकॉर्ड को पार कर 7 वर्षों में सबसे अधिक हैं। 

Swine Flu Cases in Delhi
दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले थम नहीं रहे हैं।

रणविजय सिंह, नई दिल्ली

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थम नहीं रहा है। सोमवार को दिल्ली में स्वाइन फ्लू 164 नए मामले सामने आए। इस वजह से दिल्ली में स्वाइन फ्लू के अब तक कुल मामले 3218 पहुंच गए हैं, जो सात वर्षों में सबसे ज्यादा है। दिल्ली में साल 2024 में स्वाइन फ्लू के 3151 मामले आए थे। इसके मुकाबले इस वर्ष 31 अगस्त को ही स्वाइन फ्लू के मामले अधिक हो गए। इससे पहले वर्ष 2019 में स्वाइन फ्लू के 3627 मामले आए थे। तब 31 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई थी।

वर्ष- मामले- मौतें

2019- 3627- 31

2020- 412- 0

2021- 92- 0

2022- 442- 0

2023- 209- 0

2024- 3151- 0

2025- 229- 0

2026- 3218- 0

अब तक 3828 मामले आए सामने

इस बार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक एक भी मरीज की स्वाइन फ्लू से एक भी मौत की पुष्टि नहीं की है। दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित बाहर के भी 35 मामले सामने आए हैं। इससे दिल्ली के अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू से पीड़ित बाहर के मरीजों की संख्या 610 हो गई है। इससे दिल्ली और बाहर के मरीजों को मिलाकर यहां के अस्पतालों में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 3828 मामले आ चुके हैं।

घबराने की जरूरत नहीं

हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा था कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर लौट रहे हैं। दिल्ली सरकार और हमारा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे डॉक्टर, नर्स, लैब तकनीशियन और अन्य स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।

तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन बना H1N1

गुड़गांव के पीबी हेल्थ में कंसल्टेंट डॉ. मोहित भारद्वाज (MBBS, MD - पल्मोनोलॉजी) की मानें तो मौजूदा वक्त में दिल्ली में H1N1 के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस साल हम दिल्ली में फैलने वाले इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन में एक बड़ा बदलाव देख रहे हैं। दिल्ली में H1N1 ने H3N2 की जगह ले ली है। अब H1N1 तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन बन गया है। मॉनसून का सीजन संक्रमण के फैलने में मददगार साबित हो रहा है।

वातावरण की नमी संक्रमण के फैलने में मददगार

डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि वातावरण में मौजूद नमी वायरस के फैलने के लिए अनुकूल माहौल बना रही है। यही कारण है कि अस्पतालों की फीवर क्लीनिक में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिंता की बात यह है कि इस वायरस के लक्षण डेंगू, कोविड-19 और सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे ही होते हैं। बिना जांच के शुरुआती दौर में इन संक्रमणों के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में थम नहीं रही स्वाइन फ्लू की रफ्तार; टूटा 7 साल का रिकॉर्ड, कितने मामले