दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए '2 घंटे देश के नाम' नाम से एक फ्री स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू किया है। इसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देंगे। 

Hospital
दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श देने का ऐलान किया है।

दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। हड्डी, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, हृदय और नेत्र रोग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर '2 घंटे देश के नाम' पहल के तहत हर हफ्ते 2 घंटे तक गरीब और जरूरतमंद लोगों को फ्री परामर्श देंगे। मरीज अस्पतालों में जाकर या वीडियो कॉल से भी राय ले सकते हैं। इस पहल का मकसद उन कमजोर लोगों तक बेहतर डॉक्टरी सलाह पहुंचाना है जो महंगा इलाज नहीं करा सकते हैं।

'दो घंटे देश के नाम' की शुरू की मुहिम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने मिलकर 'दो घंटे देश के नाम' नाम से एक स्वास्थ्य सेवा अभियान शुरू किया है। इस अभियान में अलग-अलग स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर हफ्ते 2 घंटे गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त परामर्श यानी काउंसलिंग देने का संकल्प लिया है। इस हफ्ते शुरू हुआ यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें नेत्र रोग, हड्डी रोग, कैंसर, मानसिक स्वास्थ्य, बाल रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग और सामान्य विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

ऑनलाइन भी उपलब्ध करा रहे सुविधा

हृदय रोग, एंडोक्राइनोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग और सामान्य चिकित्सा जैसे अन्य क्षेत्रों के डॉक्टर भी लगातार इस अभियान से जुड़ रहे हैं। वे अपने अस्पतालों और क्लीनिकों में मुफ्त ओपीडी शुरू कर रहे हैं। दूर-दराज के मरीजों के लिए ऑनलाइन परामर्श की सुविधा भी दी जा रही है।

फ्री परामर्श देंगे डॉक्टर

दिल्ली आई सेंटर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. इकेदा लाल ने कहा कि देश के गरीब मरीज बिल्कुल फ्री परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा वीडियो परामर्श या आमने-सामने मिल सकेगी। इसका खास उद्देश्य ग्रामीण और कम सुविधाओं वाले क्षेत्रों के मरीजों को लाभ पहुंचाना है।

हड्डी रोग विशेषज्ञ भी दे रहे सलाह

टॉमर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एल टॉमर ने कहा कि अच्छी हड्डी रोग चिकित्सा सुविधा किसी व्यक्ति की भुगतान क्षमता पर निर्भर नहीं होनी चाहिए। '2 घंटे देश के नाम' के माध्यम से हम उन लोगों तक समय पर परामर्श और सलाह पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

…ताकि इलाज से वंचित ना हों गरीब

इस अभियान में दिल्ली की होप केयर इंडिया की मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम भी शामिल हो गई है। होप केयर इंडिया के निदेशक और वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. दीपक रहेजा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य अच्छे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है लेकिन गरीबी के कारण कई लोग समय पर मदद नहीं ले पाते। दो घंटे देश के नाम' मुहिम के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई जो महंगे इलाज का खर्च नहीं उठा सकता है वह स्पेशलिस्ट की सलाह से वंचित ना रहे।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ऐलान; हर हफ्ते 2 घंटे देंगे गरीबों को फ्री सलाह