Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi special cell 100 crore drug bust 4 african smugglers arrested
लड़कियों से करा रहे थे तस्करी, 100 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 अफ्रीकी तस्कर गिरफ्तार

लड़कियों से करा रहे थे तस्करी, 100 करोड़ की ड्रग्स के साथ 4 अफ्रीकी तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

दिल्ली स्पेशल सेल ने लड़कियों से ड्रग्स तस्करी कराने वाले एक बड़े अफ्रीकी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 100 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन और अन्य नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।

Nov 20, 2025 05:40 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

स्पेशल सेल ने लड़कियों से दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में ड्रग्स तस्करी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अफ्रीकी मूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की ड्रग्स बरामद की है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्पेशल सेल ने बताया कि उनकी टीम को देश के अलग-अलग राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी में अफ्रीकी मूल के लोगों की संलिप्तता की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने धौला कुआं बस स्टैंड के पास जाल बिछाया और एक महिला आरोपी एजेबुएनयी एस्तेर ओसिता उर्फ एला को लाल रंग के ट्रॉली बैग के साथ धरदबोचा। बैग की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखी गई कुल 17.146 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 440 ग्राम वजन की 700 नशीली गोलियां बरामद हुई। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर एला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान एला ने बताया कि वह दिल्ली में अफ्रीकी मूल के व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे ड्रग तस्करी गिरोह की सदस्य थी। एला ने बताया कि उसने बरामद ड्रग्स चंदर विहार में रहने वाले अमोरका से खरीदी थी। उसे यह ड्रग्स बेंगलुरु में रहने वाले व्हाइट मनी नामक व्यक्ति तक पहुंचानी थी। इस जानकारी के बाद पुलिस ने दिल्ली के दीपक विहार, चंदर विहार इलाके से आरोपी चार्ल्स चिमुन्या एबरेओनवु उर्फ न्वातायनचिदिनामा अमोरका को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई के दौरान मोबाइल ड्रग्स यूनिट पकड़ी

मामले की जांच के दौरान पुलिस को टेक चंद कॉलोनी, निलोठी एक्सटेंशन में एक मोबाइल ड्रग्स निर्माण यूनिट का पता चला। आरोपी अमोरका ने बताया कि वह चिनोये इमैनुएल नामक व्यक्ति की मदद से ड्रग्स तैयार करवाता था। इस पर चिनोये इमैनुएल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आखिरी में पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिये आरोपी डायरा इदरीस उर्फ XXव्हाइट मनी उर्फ XXसर व्हाइट की बेंगलुरु से धरदबोचा।

युवतियां जाती थीं मुंबई-बेंगलुरु

पुलिस के मुताबिक, अमोरका ड्रग्स बेचता था। उसके बेंगलुरु-मुंबई में संबंध हैं। वह लड़कियों के जरिए ड्रग्स की तस्करी मुंबई और बेंगलुरु करता था। अमोरका ने यह भी खुलासा किया कि वह तीन साल से अधिक समय से तस्करी में शामिल है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी बिना वैध यात्रा दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।