मेरी छाती पकड़ी, पैंट में हाथ डाला; AAP नेता ने रोते हुए दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi Slap Row: दिल्ली थप्पड़कांड को लेकर अब महिला आप नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी छाती पकड़ी और पैंट में हाथ डालकर खींचा।

Delhi slap row
आप नेता ने रोते हुए दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप

Delhi Slap Row: दिल्ली के तिलकनगर में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़े थप्पड़कांड में आम आदमी पार्टी की महिला नेता ने अब दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता ने रोते-रोते आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने जानबूझकर गलत तरीके से छुआ, मेरे स्तनों को पकड़ा और पैंट में हाथ डालकर खींचा। कहा कि पुलिसकर्मी महिला प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा सलूक कैसे कर सकते हैं? प्रदर्शनकारियों को पकड़ने के लिए हाथ या पैर पकड़े जाते हैं... लेकिन मेरे साथ ऐसा सलूक बहुत खराब है।

आम आदमी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पुरुष पुलिसकर्मियों को महिलाओं को छूने या हिरासत में लेने की अनुमति नहीं है। महिलाओं को हिरासत में लेने का काम केवल महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती हैं।

आम महिला नेता ने बताया- क्या हुआ था

उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को हम लोग प्रदर्शन कर रहे थे, उस दौरान कुछ पुलिस कर्मी आए और उन्होंने मुझे जबरन छाती से पकड़कर ऐसे खींचा... मैं चिल्लाई। उस समय वहां काफी महिलाएं थी, वो इसका विरोध कर रहीं थी। उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने हाथ में लगी चोट भी दिखाई। इसके बाद मेरी पैंट में हाथ डालकर खींचा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने मेरे साथ बदसलूकी की है। मेरे साथ के कार्यकर्ताओं को कॉलर से खींचा। इन लोगों को शर्म नहीं आती है। मैं इन लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग करती हूं।

प्रवेश वर्मा ने मोबाइल छीनकर थप्पड़ मारा था

दिल्ली आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी 27, 28 और 29 सितंबर से प्रवेश वर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला सिर्फ इतना नहीं है कि प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारा, मामला इससे भी गहरा है। प्रवेश वर्मा ने थप्पड़ मारने के साथ-साथ साहिब नाम के 22 साल के लड़के के हाथ से मोबाइल भी छीना। उस मोबाइल में प्रवेश वर्मा के विभाग के भ्रष्टाचार की पोल थी। प्रवेश वर्मा के कहने पर हमारे विधायक जरनैल सिंह ने हाथ से सड़क उखाड़ दी। प्रवेश वर्मा अपने अफसरों से सवाल नहीं कर रहे थे... वे उस पूरे मामले को डिफेंड कर रहे थे। उस साहिब नाम के लड़के के मोबाइल पर यह सबकुछ रिकॉर्ड हो रहा था। उस सबूत को मिटाने के लिए प्रवेश वर्मा ने मोबाइल छीना और अपने पास रख लिया था। एक साथ से फोन छीना और दूसरे हाथ से थप्पड़ मारा।

प्रवेश वर्मा के साथ पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमे की मांग

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सिर्फ प्रवेश वर्मा नहीं, विकासपुरी का एसएचओ और दिल्ली पुलिस जिम्मेदार है। जो लोग क्राइम सीन से प्रवेश वर्मा को भागने में मदद कर रहे थे। पुलिस का काम था, उन्हें अरेस्ट किया जाना चाहिए था। हम प्रवेश वर्मा, दिल्ली पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हैं। हम एनएचआई से भी गुजारिश करते हैं कि सड़क का औचक निरीक्षण किया जाए, क्योंकि यह मामला करोड़ों के भ्रष्टाचार का है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमेरी छाती पकड़ी, पैंट में हाथ डाला; AAP नेता ने रोते हुए दिल्ली पुलिस पर आरोप