दिल्ली की टूटी कॉलोनी वालों के भी SIR में जुड़ेंगे नाम, भरना होगा यह फॉर्म; चुनाव आयोग का निर्देश

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
share

दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में कई लोगों के नाम कट गए हैं। ऐसे में नाम जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग ने मौका दिया है। इसमें उन लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे, जिनके घर तोड़ी गई कॉलोनियों में शामिल थे।

दिल्ली एसआईआर
टूटी कॉलोनियों वाले भी जुड़वा सकेंगे नाम

दिल्ली में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। इस दौरान कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए हैं। इस दौरान दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब तोड़ी गई कॉलोनियों के वोटर भी फॉर्म-8 भरकर अपना नाम लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड पते पर रहने वाले वोटरों को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे जाने चाहिए।

क्या है चुनाव आयोग का नियम

इस मामले पर बात करते हुए चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के कई इलाकों में एमसीडी द्वारा कई घरों को तोड़ा गया था। ऐसे में आरपी एक्ट 1950 की धारा 19 के अनुसार, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए मुक्य शर्त है कि किसी निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य रूप से निवासी होना। इसमें कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी वजह से उस निर्वाचन क्षेत्र का निवासी नहीं रह गया है, तो वो पता बदलने के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन कर सकता है। आयोग ने बताया कि फॉर्म-8 भरने पर नई जगह वोटर लिस्ट में नाम जुड़ जाएगा और इसके बाद पुरानी निर्वाचन क्षेत्र से नाम काट दिया जाएगा।

चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर किया था सर्वे

बता दें कि 30 जून से लेकर 17 अगस्त तक दिल्ली में घर-घर जाकर सर्वे किया गया और इस दौरान करीब 1.45 करोड़ वोटरों को एन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए थे। वो सभी वोटर जिनसे बीएलओ घर-घर जाकर फॉर्म नहीं ले पाए, या तो वे नहीं मिले, या रजिस्टर्ड पते से किसी दूसरी जगह चले गए, या उनकी मौत हो गई, या वो कहीं और वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड थे, या बीएलओ द्वारा उन्हें अनुपस्थित, ट्रांसफर या डुप्लीकेट वोट के तौर पर चिह्नित किया है वो अपना फॉर्म भर सकते हैं।

दिल्ली में वोटर्स का एसआईआर हुआ था। एसआईआर के बाद ड्राफ्ट लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में 47.5 लाख लोगों का नाम कट गया था। दिल्ली के सीईओ ऑफिस ने कहा कि एन्युमरेशन चरण के दौरान 70 विधानसभा क्षेत्रों के एएसडीडी वोटरों की लिस्ट दिल्ली के सीईओ की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है। तब वोटरों से मिले एन्युमरेशन फॉर्म के आधार पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट अपलोड कर दी गई थी।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली की टूटी कॉलोनी वालों के भी SIR में जुड़ेंगे नाम, भरना होगा यह फॉर्म