दिल्ली में खौफनाक मर्डर: एसयूवी से बार-बार कुचलकर मार डाला, बहन का बदला लेना था

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में खौफनाक मर्डर हुआ है। एसयूवी से बार-बार कुचलकर एक युवक की जान ले ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने उसकी बहन को गाली दी थी। जिससे वह गुस्से में था।

दिल्ली में खौफनाक मर्डर: एसयूवी से बार-बार कुचलकर मार डाला, बहन का बदला लेना था

Delhi Shocking Murder: नई दिल्ली की कंझावला पुलिस ने एसयूवी से स्कूटी सवार की कुचलकर हत्या करने के मामले का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सागर है। उसने पुलिस को बताया कि मृतक युवक ने उसकी बहन को अपशब्द कहा था जिसकी वजह से वह काफी गुस्से में था और उसने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय दीपक परिवार सहित माजरा डबास गांव में रहता था। आरोपी ने न सिर्फ उसे कार से कुचलकर मार डाला। शरीर को कार से घसीटकर 200 मीटर तक ले गया।

बार-बार कार से कुचला

जानकारी के अनुसार, दीपक गुरुवार को स्कूटी से गांव के बाहर किसी के काम से गया था। इसी दौरान एक एसयूवी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। फिर चालक ने वाहन को रोकने की जगह रफ्तार बढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चालक ने एसयूवी से करीब दो सौ मीटर तक घसीटा। जब स्कूटी से दीपक अलग हो गया तो एसयूवी से कई बार रौंद दिया। वह बार-बार एसयूवी आगे-पीछे करता रहा। जब दीपक के मरने की पुष्टि हो गई तो वाहन लेकर चालक फरार हो गया।

पुराना रिकॉर्ड खंगाल रहे

प्रत्यक्षदर्शी मनीष ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दीपक को अस्पताल पहुंचा जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इससे पहले उस पर कोई केस दर्ज था यह नहीं यह जानकारी भी जुटाई जा रही है।

आरोपी ने जुर्म कबूला, घटना की वजह भी बताई

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली सूचना के आधार पर माजरा डबास गांव से सागर को दबोच लिया। पुलिस को घटनास्थल से वाहन का टूटा हुआ बम्फर भी मिल गया। पुलिस ने वाहन पर लगे खून के धब्बे को एफएसएल से संरक्षित कराया। पूछताछ में सागर ने बताया कि दीपक ने उसकी बहन को अपशब्द कहा था जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी।

आदर्श नगर में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में गुरुवार देर रात 23 वर्षीय आरिफ की बदमाशों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि काफी मशक्कत के बाद उन्हें मना कर हटाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरिफ परिवार सहित कुशल सिनेमा के पास सी ब्लाक जहांगीरपुरी में रहता था। वह गुरुवार देर रात आदर्श नगर इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान एक गुट के युवकों ने लाठी डंडों से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसे बीजेआरएम अस्पताल से एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

मुस्तफाबाद में हिस्ट्रीशीटर को सरेराह गोलियों से भूना

नई दिल्ली। दयालपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार शाम दिलशाद मस्जिद के पास एक अज्ञात हमलावर ने एक 24 वर्षीय युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घायल को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान साजिद उर्फ 'आलू दादा' के रूप में हुई है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस कारण हत्या के पीछे गैंगवार या रंजिश की आशंका जताई जा रही है। डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार, 17 जुलाई शाम लगभग 6:00 बजे दयालपुर पुलिस को सूचना मिली कि बाबू नगर के गली संख्या सात निवासी निसार अहमद के बेटे साजिद पर किसी अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला किया है। गोली लगने से लहूलुहान हुए साजिद को उसके परिचित तुरंत गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल लेकर भागे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।