Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Sever Cold AIIMS Doctor said can affect kidney lungs and heart
भीषण ठंड से किडनी, फेफड़ों और हार्ट पर पड़ सकता है असर, AIIMS डॉक्टरों ने क्या बताया

भीषण ठंड से किडनी, फेफड़ों और हार्ट पर पड़ सकता है असर, AIIMS डॉक्टरों ने क्या बताया

संक्षेप:

दिल्ली और आसपास के राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की जरूरत से ज्याजा ठंड पुरानी बीमारियों को और जटिल बना सकती है और किडनी, फेफड़े और हार्ट पर असर डाल सकती है।

Jan 12, 2026 10:29 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, भाषा
share Share
Follow Us on

दिल्ली और आसपास के राज्यों में में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की जरूरत से ज्याजा ठंड पुरानी बीमारियों को और जटिल बना सकती है और किडनी, फेफड़े और हार्ट पर असर डाल सकती है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से 4.2 डिग्री कम था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एम्स के हृदयरोग विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग ने कहा कि अत्यधिक ठंड का मौसम व्यक्ति के ब्लड प्रेशर को सीधे प्रभावित करता है। उन्होंने कहा, सर्दियों के दौरान ब्लड वेसेल सिकुड़ जाती हैं और लोग पानी भी कम पीने लगते हैं, जिससे ब्लड फ्लो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। साथ ही, इस दौरान नमकीन जैसी चीजों का सेवन भी बढ़ जाता है। इन सभी कारणों से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है।

डॉ. नारंग ने सर्दियों के दौरान नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की निगरानी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोगों को ठंड के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

किडनी पर भी असर

अत्यधिक ठंड की स्थिति का किडनी पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बात करते हुए, एम्स के ‘नेफ्रोलॉजी (वृक्कविज्ञान)’ विभाग के प्रोफेसर डॉ. संदीप महाजन ने कहा कि अत्यधिक ठंड के दौरान ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है और चूंकि वृक्क की बीमारी से ग्रस्त (सीकेडी) कई मरीजों को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, इसलिए सर्दियों के महीनों में रक्तचाप का स्तर अक्सर अधिक रहता है।

डॉ. महाजन ने कहा कि मरीजों को योग जैसी घरेलू गतिविधियों के जरिए नियमित शारीरिक गतिविधि बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को कंट्रोल करने के लिए महत्वपूर्ण है, खासकर जब ठंड के मौसम के कारण बाहरी गतिविधियां सीमित हों।

फेफड़ों पर क्या असर

एम्स के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव सिन्हा ने फेफड़ों पर ठंड के प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ठंडी हवा के संपर्क में आने से वायुमार्ग सिकुड़ जाते हैं और ब्रोंकोस्पाज्म हो जाता है, जिससे ब्रोंकियल अस्थमा और क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के मरीजों की स्थिति बिगड़ सकती है। बुजुर्गों में इससे निमोनिया भी हो सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।