सीमापुरी हादसाः मलबे में दबी गुलफ्शा ने फोन पर मांगी मदद, नहीं बची जान; दफन हो गईं मां-बेटी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली के सीमापुरी में हुए बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाली मां अपनी बेटी के साथ माता-पिता से मिलने आई थी। घर पर दोनों के नहीं होने के कारण वहीं बगल में बैठकर उनका इंतजार कर रही थी। इतने में अचानक यह हादसा हुआ और दोनों मलबे में दफन हो गईं। 

सीमापुरी बिल्डिंग हादसा में मलबे में दफन हो गईं मां-बेटी।
सीमापुरी बिल्डिंग हादसा में मलबे में दफन हो गईं मां-बेटी।

दिल्ली के सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में जान गंवाने वाली मां-बेटी मायके की चौखट से कुछ कदम पहले ही मलबे में दफन हो गईं। चार माह की गर्भवती गुल्फ़्शा बुधवार को तीन साल की बेटी जोया को लेकर माता-पिता से मिलने पहुंची थी। घर पर मां-बाप नहीं मिले तो वह बेटी के साथ पड़ोसियों के बीच बैठकर उनका इंतजार करने लगी। हादसे से महज दस मिनट पहले उसकी बहन वहां से उठकर चली गई, लेकिन गुल्फ़्शा और जोया वहीं रह गईं। कुछ ही देर बाद पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी और दोनों मां-बेटी मलबे में दब गईं।

हादसे के बाद करीब साढ़े सात बजे जोया को निकाला गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। करीब एक घंटे बाद गुल्फ्शा को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया। गुल्फ़्शा की बहन समीना ने बताया कि दोनों बहनें सीमापुरी के डी-ब्लॉक में रहती हैं, जबकि उनके पिता शौकत और मां सायरा बानो ई-ब्लॉक में रहते हैं। बुधवार को गुल्फ़्शा अपनी बहन अंजू के साथ माता-पिता से मिलने आई थी। घर पर किसी के नहीं होने के कारण दोनों बहनें पड़ोसियों के साथ बातें करने के लिए पास की इमारत के नीचे बैठ गईं। घटना से करीब दस मिनट पहले अंजू वहां से उठकर चली गई।

रिश्तेदार को फोन कर मदद मांगी

गुलफ्शा के परिवार के मुताबिक, इमारत गिरने के बाद मलबे में दबी गुलफ्शा ने डीएलएफ में रहने वाले एक रिश्तेदार को फोन कर हादसे की जानकारी दी। फोन पर मलबे में दबे होने की बात सुनकर रिश्तेदार और अन्य परिजन घबराए हुए घटनास्थल पर पहुंचे। वहां अपनों को मलबे में दबा देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। बचावकर्मियों से वे बार-बार गुलफ्शा और उसकी बेटी जोया को जल्द बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे। इस दौरान आसपास के लोग भी मां-बेटी को मलबे से निकालने के लिए प्रयास करते नजर आए।

नहीं बची दोनों की जान

राहत-बचाव में जुटे कर्मचारियों ने करीब साढ़े सात बजे जोया को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, जोया का शव कई हिस्सों में बंटा मिला था। इसके डेढ़ घंटे बाद पौने नौ बजे गुल्फ़्शा को मलबे से निकाला गया। अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया।

संकरी गलियां बाधा बनीं, ईदगाह से पहुंचीं राहत टीमें

सीमापुरी के ई-ब्लॉक की संकरी गलियों ने पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद शुरू हुए राहत और बचाव अभियान की चुनौती बढ़ा दी। घटनास्थल तक भारी मशीनें और बड़ी गाड़ियां सीधे पहुंचने की जगह सीमापुरी डिपो वाली मुख्य सड़क से ईदगाह के गेट तक लानी पड़ीं। दोपहर करीब तीन बजे हादसे के बाद शुरू हुआ मलबा हटाने का काम देर रात तक चलता रहा। बुलडोजर, एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों को मुख्य सड़क से ईदगाह के रास्ते बचाव दल को अंदर भेजा गया। घटनास्थल पर 8 बुलडोजर लगातार मलबा हटाने में जुटे रहे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 20 एंबुलेंस लगाई गई थीं।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसीमापुरी बिल्डिंग हादसाः मायके की चौखट पर मलबे में दफन हो गईं मां-बेटी