सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम पकड़ा गया, पुलिस ने भिवाड़ी से दबोचा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह हादसे के बाद से ही फरार था। पुलिस की 10 टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी और उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया  था।

सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम पकड़ा गया, पुलिस ने भिवाड़ी से दबोचा
सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम पकड़ा गया

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी हॉस्टल की बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। पुलिस ने उसे राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने साउथ कैंपस थाने में इमारत के मालिक हरिराम और अन्य लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया, यह इमारत पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में इस्तेमाल हो रही थी। आरोप है कि बेसमेंट पर मरम्मत का काम हो रहा था जिसके कारण इमारत गिर गई। दिल्ली पुलिस की 10 टीमें हरिराम की तलाश में जुटी हुई थी और कई राज्यों में छापेमारी की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है और अब आगे की जांच की जा रही है।

अब तक सात छात्रों की मौत

सत्य निकेतम में हुए हादसे में 12 लोगों को बाहर निकाला गया है जिसमें अब तक 7 छात्रों की मौत हो चुकी है। कई छात्र अब भी लापता बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ, दमकल विभाग और डीडीएमए सहित कई एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

कैसे हुआ हादसा?

रविवार दोपहर डेढ़ बजे सत्य निकेतन में मौजूद ये बिल्डिंग भराभर कर गिर गई जिसमें कई छात्र दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। चश्मदीदों ने बताया कि कई छात्र इस हादसे की चपेट में आ गए। मलबे के नीचे से बचाओं-बचाओं की आवाजें भी आ रही थीं। दिल्ली पुलिस के बाद एनडीआरएफ और अन्य टीमें भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे के बाद पहला बड़ा ऐक्शन

उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली नगर निगम के साउथ जोन के डिप्टी कमिश्नर समेत पांच अधिकारियों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरीटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को दूसरे दिन घटनास्थल पहुंची और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

दिल्ली के मंत्री सतीश खुराना ने कहा, हमारी सरकार ने इस मामले का संज्ञान लिया है और आपने देखा कि पहली बार किसी DC को इस तरह सस्पेंड किया गया। सिर्फ DC ही नहीं, बल्कि कुल पांच अधिकारियों को सस्पेंड किया गया। आज लेजिस्लेटिव पार्टी की बैठक में भी इस पर चर्चा हुई। हमारे यहां 48 MLA हैं। DC को निर्देश दिए जाने चाहिए कि वे उन इलाकों पर ध्यान दें जहां PG चल रहे हैं या जहां इमारतों में बिना मंज़ूरी के पांचवीं मंज़िल बनी हुई है, और यह पक्का करें कि ऐसे नियम-उल्लंघन न हों।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक हरिराम पकड़ा गया, भिवाड़ी से दबोचा