दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 5 की मौत; मालिक पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

पीटीआई
Follow us on Google News
share

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पीजी के रूप में इस्तेमाल हो रही 5 मंजिला इमारत के गिरने की घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के वक्त बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। 

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में 5 की मौत; मालिक पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत के गिरने की घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को दोपहर बाद पीजी के तौर पर इस्तेमाल की जा रही 5 मंजिला इमारत भरभराकर ध्वस्त हो गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।देर रात तक राहत और बचाव अभियान जारी था।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस अधिकारी ने बताया कि साउथ कैंपस थाने में बीएनएस की धारा 105, 290 और 125(ए) में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या, इमारत के रखरखाव में लापरवाही और अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इमारत में पीजी संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि भवन के बेसमेंट पर काम चल रहा था और इसी दौरान इमारत अचानक भरभराकर गिर गई।

मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- घटनास्थल की जांच के आधार पर मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच और इमारत के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

इमारत के मालिक की तलाश

हादसे के बाद मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका को देखते हुए बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक 10 लोगों को मलबे से निकालकर बचाया जा चुका है। इनमें से चार लोगों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मालिक हरिराम और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बिल्डिंग में काम नियमों के अनुसार कराया जा रहा था या नहीं। बचाव अभियान अभी जारी है।

गुरुग्राम में रहता है मालिक

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 7 से 8 टीमें इमारत के मालिक की तलाश कर रही हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत को 'हॉस्टल डेज' के नाम से चलाया जा रहा था। इसका मालिक गुरुग्राम में रहता है।

इलाके में कई पीजी

संकरी एवं भीड़भाड़ वाली गलियों वाले इस इलाके में कई छात्रावास और भोजनालय हैं। इलाके में रहने वाले अधिकतर छात्र केरलम, हरियाणा और यूपी से हैं। ये छात्र पास के कॉलेजों में पढ़ते हैं।

पास-पास इमारतें, रात और बचाव में मुश्किलें

स्थानीय लोगों ने कहा कि बेहद पास-पास बनी इमारतों और बड़ी संख्या में छात्रों की मौजूदगी के कारण अक्सर आने-जाने के लिए बहुत कम जगह बचती है।

हर छात्र से 12 हजार रुपये का किराया

दिल्ली पुलिस में काम करने वाले स्थानीय निवासी राजन छेत्री ने बताया कि इमारत में लगभग 15 कमरे थे। हर कमरे में 2 से 3 छात्र रहते थे। स्टूडेंट प्रति बिस्तर करीब 12 हजार रुपये किराया दे रहे थे। बेसमेंट में कुछ निर्माण कार्य हो रहा था। इससे पानी जमा होने लगा था। नींव भी बेहद कमजोर हो गई थी। एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त, नई दिल्ली रेंज, डीसीपी साउथवेस्ट और अतिरिक्त डीसीपी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। पिछले 20-22 वर्षों से इलाके में रह रहीं प्रियंका ने कहा कि 20 साल से अधिक पुरानी इमारत में कोई मेंटिनेंस नहीं था।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली बिल्डिंग हादसे में 5 की मौत; मालिक पर मामला दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस