खून बहाने आए थे जीजा-साले, युवती ने चाकू छीन दोनों को मार डाला; दिल्ली में बीच सड़क पर मौत का तांडव

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में हुई यह खूनी जंग किसी फिल्मी कहानी की स्क्रिप्ट जैसी है, जहां एक युवती द्वारा अपने बचाव में किए गए पलटवार ने दो हमलावरों की उन्हीं के हथियार से जान ले ली।

खून बहाने आए थे जीजा-साले, युवती ने चाकू छीन दोनों को मार डाला; दिल्ली में बीच सड़क पर मौत का तांडव

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शुक्रवार को पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी में हमलावर जीजा और साले की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान एक युवती ने हमलावर का चाकू छीनकर पलटवार किया और अपने भतीजे के साथ मिलकर हमलावर पक्ष पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस के अनुसार, जखीरा फ्लाईओवर के पास राखी मार्केट झुग्गी में रहने वाली 26 वर्षीय सबीना से इलाके का रहने वाला मंसूर उर्फ सन्नाटा शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। वर्ष 2017 में सबीना के पिता ने मंसूर के खिलाफ मारपीट और बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया था, जबकि 2023 में खुद सबीना ने भी उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को तय थी।

कोर्ट में पेशी से रोकने को धमकाने आए थे मृतक

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मंसूर अपने जीजा इम्तियाज, नाबालिग भाई और अन्य साथियों के साथ सबीना को धमकाने पहुंचा। रास्ते में उसने सबीना को रोककर अदालत में पेश न होने और शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर मंसूर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। बचाव में सबीना ने उसका चाकू छीन लिया और पलटवार करते हुए मंसूर और इम्तियाज पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद जमकर चाकूबाजी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में मंसूर और इम्तियाज को एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया।

मंसूर पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज

दोनों हमलावरों की इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने इस मामले में सबीना और उसके भांजे इबरार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक मंसूर पर पहले से हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।