दिल्ली के साकेत कोर्ट के स्टाफ ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइड नोट
Suicide in Saket Court : दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

दिल्ली के साकेत जिला कोर्ट में आज एक अहलमद ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, अहलमद ने काम के दबाव के चलते यह कदम उठाया है। मृतक का नाम हरीश बताया जा रहा है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
दिल्ली पुलिस की अब तक की जांच के अनुसार, साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बिल्डिंग से कूदकर कोर्ट के एक स्टाफ मेंबर ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
वहीं, इस घटना के बाद कोर्ट स्टाफ काम बंद कर हरीश के लिए न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है।
गवाहों और सहकर्मियों के बयान दर्ज
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, "टीमें मौके पर पहुंचीं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीमें गवाहों और मृतक के सहकर्मियों के बयान दर्ज कर रही हैं।"
बता दें कि, भारत में सभी अदालतों पर पेंडिंग मुकदमों का भारी बोझ है। इसके चलते दशकों तक लोग अदालतों के चक्कर काटते रहते हैं। लंबित मुकदमों के इन बोझ से न केवल वादी-प्रतिवादी बल्कि कोर्ट स्टाफ भी परेशान रहते हैं।



