एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, कोर्ट का जांच पर सवाल

Mar 06, 2026 11:57 pm ISTKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने एक वकील से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई और 2 अन्य को बरी कर दिया है। अदालत ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। आरोपी के अपने बयानों के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता है।

एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई बरी, कोर्ट का जांच पर सवाल

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को लॉरेंस बिश्नोई और दो अन्य को वकील से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के एक मामले में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बयानों के अलावा कोई सबूत नहीं मिला है। यह मामला अप्रैल 2023 में दर्ज FIR के बाद फायरिंग और रंगदारी की कॉल से जुड़ा था। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद लॉरेंस बिश्नोई, हरेन सरपदादिया और आशीष शर्मा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

तीनों आरोपी बरी

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) नूपुर गुप्ता ने तीनों आरोपियों को रंगदारी और उससे जुड़े आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने देखा कि शिकायतकर्ता ने धमकी के कारण फिरौती की रकम देने का आरोप नहीं लगाया था। यही नहीं चार्जशीट में रकम देने का जिक्र भी नहीं था। अदालत ने कहा कि आरोपियों पर IPC की धारा 386 के तहत सजा वाले अपराध के लिए आरोप नहीं लगाया जा सकता है।

क्या लगी थी धाराएं?

अदालत ने कहा कि आरोपियों के डिस्क्लोजर स्टेटमेंट के अलावा रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे उन अपराधों का पता चले जिनके लिए उन पर चार्जशीट लगाई गई थी। इसके साथ ही अदालत ने तीनों आरोपियों, लॉरेंस बिश्नोई, हरेन सरपदादिया और आशीष शर्मा को आईपीसी की धारा 386 (किसी व्यक्ति को फिरौती के लिए धमकाना), 387 (जबरन वसूली) और धारा 120B के तहत अपराध से बरी कर दिया।

केवल मांग या धमकी देना काफी नहीं

अदालत ने आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि अभियोजन का ऐसा कोई आरोप नहीं है कि आरोपी को कोई फिरौती दी गई थी। फिरौती के जुर्म के लिए डर के कारण रकम की डिलीवरी होनी जरूरी है। बिना फिरौती की डिलीवरी के केवल मांग या धमकी देना काफी नहीं है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने सिर्फ एक अनजान नंबर से 1 करोड़ रुपये की मांग वाले कॉल आने का आरोप लगाया है।

क्या दी थी शिकायत?

बता दें कि इस मामले में शिकायतकर्ता रमन दीप सिंह ने सनलाइट कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि 23-24 अप्रैल, 2023 की रात को उनको एक अनजान नंबर से फोन आया था। इसमें 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी। आरोपी ने शुरू में कॉल की अनदेखी की लेकिन उसी नंबर से कई कॉल आने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद दाखिल की थी चार्जशीट

इस शिकायत के बाद पुलिस की ओर से आईपीसी की धारा 387 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। जांच के बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 और 387 के साथ धारा 120B के तहत चार्जशीट दाखिल की। एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की ओर से कहा गया कि अभियोजन पक्ष ने सभी जरूरी तत्य रिकॉर्ड पर लाए हैं। इससे पहली नजर में आरोपियों की जिम्मेदारी साबित होती है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।