Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi rrts rapid rail sarai kale khan jangpura traffic jam free elevated road
दिल्ली का सराय काले खां और जंगपुरा होंगे ट्रैफिक जाम फ्री, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

दिल्ली का सराय काले खां और जंगपुरा होंगे ट्रैफिक जाम फ्री, सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

संक्षेप:

RRTS शुरू होने के बाद सराय काले खां और जंगपुरा में संभावित भारी जाम से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया है।

Dec 02, 2025 02:00 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जाम लगना आम बात हो गई है। इन्हीं में शामिल हैं सराय काले खां और जंगपुरा का इलाका। रैपिड रेल (RRTS) शुरू होने के बाद सराय काले खां और जंगपुरा के आसपास ट्रैफिक जाम का खतरा बहुत बढ़ने वाला था। लेकिन सरकार ने पहले ही पूरा होमवर्क कर लिया है। दोनों जगहों के लिए नया ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार हो चुका है। अब नए एलिवेटेड रोड, अंडरपास और चौड़े रास्ते बनने वाले हैं, जिससे ये इलाके जाम-मुक्त हो जाएंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सराय काले खां में एक साथ चार बड़े ट्रांजिट पॉइंट

सराय काले खां दिल्ली के ट्रांसपोर्ट के लिए सेंटर पॉइंट जैसा है। यहां पहले से दिल्ली मेट्रो, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस अड्डा है। जल्द ही RRTS स्टेशन भी शुरू हो जाएगा। यानी एक ही जगह पर लाखों यात्री और हजारों गाड़ियां आएंगी। जाम न लगे, इसके लिए सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) नीति के तहत विशेष प्लान बनाया है।

जाम से बचाने के लिए क्या होगा?

  • IGL वाले पुराने CNG स्टेशन की वजह से सबसे ज्यादा जाम लगता है। अब वहां 30 मीटर चौड़ा नया रोड बनेगा सीधे स्टेशन तक।
  • 13 सुपरफास्ट CNG डिस्पेंसर लगेंगे। इसमें कार वालों के लिए 15 किलो प्रति मिनट वहीं बस वालों के लिए 75 किलो प्रति मिनट की रफ्तार से गैस भरी जाएगी।
  • बारापूला नाले के दोनों तरफ़ वन-वे रोड बनेंगे ताकि ट्रैफिक एकदम स्मूथ चले।

जंगपुरा में बनेगा देश का सबसे बड़ा इंटरचेंज

जंगपुरा स्टेशन पर दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत तीनों RRTS लाइनें मिल रही हैं। इसलिए यहां भी भारी ट्रैफिक वाला पॉइंट बनेगा। समस्या यह थी कि स्टेशन तीन तरफ से रेलवे लाइनों से घिरा है और मथुरा रोड से सीधा जुड़ाव नहीं था। अब यहां मथुरा रोड से स्टेशन तक 206 मीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा। इसके अलावा 18 मीटर लंबा अंडरपास भी बनाया जाएगा। वहीं रिंग रोड से बारापूला फ्लाईओवर तक एक बड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन फिलहाल PWD ने उसे होल्ड पर रखा है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।