दिल्ली: टीचर भतीजी ने चाचा का कराया मर्डर! जिम ट्रेनर और छात्र भी शामिल; ऐसे किया कांड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Rakesh Khanna Murder case: दिल्ली के रोहिणी में 60 वर्षीय शेयर मार्केट निवेशक राकेश खन्ना की मौत के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में उनकी 23 वर्षीय भतीजी सिमरन तनेजा कथित तौर पर हत्या और लूट की साजिश की मास्टरमाइंड बताई जा रही है।  

दिल्ली: टीचर भतीजी ने चाचा का कराया मर्डर! जिम ट्रेनर और छात्र भी शामिल; ऐसे किया कांड
दिल्ली: टीचर भतीजी ने चाचा का कराया मर्डर, जिम ट्रेनर और छात्र भी शामिल; ऐसे किया कांड

Rakesh Khanna Murder case: दिल्ली के रोहिणी में 60 साल के शेयर मार्केट इन्वेस्टर की मौत मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। राकेश खन्ना की हत्या और घर में लूट की जांच के दौरान उनकी 23 वर्षीय भतीजी ही कथित तौर पर साजिश की मास्टरमाइंड के रूप में सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में भतीजी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक जिम ट्रेनर और एक 12वीं कक्षा का छात्र भी शामिल है। एक अन्य संदिग्ध जिम मालिक अभी फरार है।

घर में अकेले थे राकेश, फिर आया लूट का कॉल

मामला उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 का है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे राकेश खन्ना के घर में वारदात हुई। उस समय वह घर में अकेले थे। कुछ देर बाद पुलिस को पीसीआर कॉल मिली, जिसमें घर में चोरी और एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अस्त-व्यस्त मिला। राकेश खन्ना को गंभीर हालत में जयपुर गोल्डन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी (रोहिणी) शशांक जायसवाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में उनके शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

चाचा के घर की दो दिन पहले की थी रेकी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो शक राकेश खन्ना की 23 वर्षीय भतीजी सिमरन तनेजा पर गया। सिमरन बुराड़ी की रहने वाली है और प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका है। पुलिस के मुताबिक, उसने कथित तौर पर लूट की साजिश रची और इसमें अपने साथियों को शामिल किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात से पहले रविवार को राकेश खन्ना के घर की रेकी की थी। इसके दो दिन बाद मंगलवार को वे वारदात को अंजाम देने पहुंचे।

एक टीचर, दूसरा जिम ट्रेनर और तीसरा 12वीं का छात्र

पुलिस ने सिमरन के अलावा उसके दो कथित साथियों को भी पकड़ा है। इनमें 22 वर्षीय चिराग बुराड़ी का रहने वाला है और जिम ट्रेनर है। दूसरा आरोपी 19 वर्षीय पारस है, जो 12वीं कक्षा का छात्र बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, एक अन्य कथित साथी हिमांशु, जो बुराड़ी का रहने वाला और जिम संचालक है, अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि पारस के खिलाफ पहले भी मुखर्जी नगर थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है।

घर से डेढ़ लाख कैश और गहने गायब

पुलिस के अनुसार, आरोपियों का मकसद घर में लूट करना था। वारदात के बाद करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने के कुछ गहने गायब मिले। पुलिस ने अब तक करीब 70 हजार रुपये नकद और कुछ सोने के गहने बरामद कर लिए हैं।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, तीन लोग घर के अंदर दाखिल हुए थे, जबकि उनका एक साथी बाहर रहकर निगरानी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घर के अंदर वास्तव में क्या हुआ और राकेश खन्ना की मौत किस परिस्थिति में हुई।

हत्या, लूट और साजिश की धाराओं में केस

साउथ रोहिणी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) यानी हत्या, 309(4) यानी लूट और 3(5) यानी साझा मंशा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और वारदात के पूरे घटनाक्रम को जोड़ने में जुटी है। साथ ही फरार हिमांशु की गिरफ्तारी और लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsटीचर भतीजी ने चाचा का कराया मर्डर! जिम ट्रेनर और छात्र भी शामिल; ऐसे किया कांड