Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi republic day security alert parking spots abandoned cars terror threat
26 जनवरी से पहले दिल्ली में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, 1000 पार्किंग स्पॉट्स बने खतरा!

26 जनवरी से पहले दिल्ली में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, 1000 पार्किंग स्पॉट्स बने खतरा!

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस से पहले 1000 पार्किंग स्थलों को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। रिपोर्ट के अनुसार, बिना निगरानी के महीनों से खड़ी पुरानी गाड़ियां आतंकी साजिश का जरिया बन सकती हैं।

Jan 24, 2026 01:52 pm ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन पुलिस की एक ताजा जांच ने सबके होश उड़ा दिए हैं। स्पेशल सेल ने शहर भर में करीब एक हजार ऐसे पार्किंग स्पॉट्स को 'सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा' करार दिया है, जहां बिना निगरानी के गाड़ियां कई महीनों और सालों से खड़ी हैं। ये जगहें मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, बाजारों, मॉल्स, ऑफिसों और रिहायशी इलाकों के आसपास हैं,जहां भीड़ सबसे ज्यादा होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लाल किले ब्लास्ट ने बढ़ाई चिंता

नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए उस भयानक कार बम धमाके ने सबक सिखाया था, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए थे। हमलावर ने एक i20 कार को पार्किंग में तीन घंटे तक खड़ी रखा और किसी को खबर तक नहीं हुई। अब पुलिस ने दिल्ली की पार्किंग को लेकर अलर्ट जारी किया है। पुलिस का कहना है, 'हम नहीं जानते इन पुरानी गाड़ियों के मालिक कौन हैं, इनमें क्या भरा है और ये यहां क्यों छोड़ दी गई हैं। ये किसी भी वक्त खतरे का सबब बन सकती हैं।'

पुलिस ने पार्किंग का किया सर्वे

16 दिसंबर से मध्य जनवरी तक चली इस बड़ी सर्वे में स्पेशल सेल की दर्जनों टीमें शहर के कोने-कोने में घूमीं। उन्होंने पाया कि इनमें ज्यादातर अनऑथराइज्ड पार्किंग हैं, जहां न तो सीसीटीवी काम करते हैं, न कोई सिक्योरिटी गार्ड है। छोटी-मोटी ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की गड़बड़ियां तो थीं ही, लेकिन असली समस्या ये अटेंडेड नहीं गाड़ियां हैं।

पुलिस ने कई डीसीपी को इस बारे में चेतावनी दी, लेकिन जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो स्पेशल सेल ने सीधे पुलिस कमिश्नर को रिपोर्ट सौंपी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'ये कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन अब इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।'

दिल्ली पार्किंग

ट्रैफिक जाम से लेकर सिक्योरिटी रिस्क तक

ये खाली पड़ी गाड़ियां न सिर्फ सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि ट्रैफिक को भी जाम कर रही हैं। पुलिस अब जिला स्तर पर इन गाड़ियों को जब्त करने की तैयारी में है। या तो मालिकों को लौटाई जाएंगी, या स्क्रैप कर दी जाएंगी। अधिकारी मानते हैं कि दिल्ली में ऑथराइज्ड और अनऑथराइज्ड मिलाकर कुल करीब 4,000 पार्किंग स्पॉट्स हैं। लेकिन इनमें से कई ऐसी हैं जहां कोई जवाबदेही नहीं है।

ये भी पढ़ें:इस बार 26 जनवरी पर हाईटेक इंतजाम; AI, कार-कॉलिंग से कर्तव्य पथ का सफर होगा आसान
ये भी पढ़ें:खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली में हमले की दी थी धमकी

दिल्ली में गाड़ियों की बाढ़

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 82.4 लाख के करीब पहुंच चुकी है, लेकिन अप्रूव्ड पार्किंग की क्षमता सिर्फ 1.06 लाख गाड़ियों की है। यानी जगह की भारी कमी है, और इसी कमी में पुरानी गाड़ियां 'भूतिया' बनकर खड़ी रह जाती हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर जल्द समाधान निकाला जाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।