Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi red fort car blast more than 200 doctors and staff at al falah university under scanner
दिल्ली ब्लास्ट: जांच के घेरे में अल फलाह यूनिवर्सिटी के 200 डॉक्टर और कर्मचारी

दिल्ली ब्लास्ट: जांच के घेरे में अल फलाह यूनिवर्सिटी के 200 डॉक्टर और कर्मचारी

संक्षेप:

दिल्ली विस्फोट की जांच के बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी एजेंसियों के सवालों के घेरे में हैं। सुरक्षा एजेंसियां अल फलाह यूनिवर्सिटी में लगातार जांच कर रही हैं। 

Nov 20, 2025 12:51 am ISTKrishna Bihari Singh भाषा, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट के मामले की जांच के बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी एजेंसियों के सवालों के घेरे में हैं। सुरक्षा एजेंसियां अल फलाह यूनिवर्सिटी में लगातार जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों के सख्त रुख से विश्वविद्यालय के छात्रों और कर्मचारियों में चिंता बढ़ गई है। यूनिवर्सिटी के कई कर्मचारी बुधवार को अपने सामान को वाहनों में भरकर कैंपस गेट से बाहर निकलते देखे गए। यूनिवर्सिटी के सूत्रों की मानें तो वे छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जांच की जद में 200 से अधिक डॉक्टर

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक डॉक्टर और कर्मचारी जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं। सुरक्षा एजेंसियां के ​​अल फलाह यूनिवर्सिटी में लगातार जांच करने से छात्रों और कर्मचारियों में चिंता देखी जा रही है। यूनिवर्सिटी सूत्रों की मानें तो कई कर्मचारी अपने सामान के साथ गेट से निकलते देखे गए। कर्मचारी छुट्टी लेकर अपने घर लौट रहे हैं।

आतंकवादियों से जुड़े होने का शक

सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियां यूनिवर्सिटी छोड़ने वालों की संख्या का पता लगा रही हैं। ऐसे लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। एजेंसियों को शक है कि यूनिवर्सिटी छोड़ने वालों में कई आतंकवादियों से जुड़े थे। सूत्रों ने बताया कि कई ने अपना मोबाइल डेटा डिलीट कर दिया है। हालांकि डेटा रिकवर कर जांच किए जाने के भी संकेत मिले हैं।

1000 से अधिक से पूछताछ,

सूत्रों ने बताया कि पुलिस भी ऐक्टिव है। पुलिस हॉस्टल और यूनिवर्सिटी परिसर से बाहर रहने वाले छात्रों के कमरों की तलाशी ले रही है। अब तक एक हजार से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

हिरासत में कमरा देने वाली महिला

जांच एजेंसियों ने 35 साल की एक महिला को हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि उसने हमलावर डॉ. उमर उन नबी को नूंह की हिदायत कॉलोनी में कमरा किराए पर दिया था। बताया जाता है कि यह महिला आंगनवाड़ी कर्मी दिल्ली धमाकों के बाद से ही फरार चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद उसके परिवार की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:9/11 जैसा अटैक चाहता था उमर? मुजम्मिल से हुई थी अनबन; कैसे नाकाम हुए मंसूबे
ये भी पढ़ें:अल फलाह के चेयरमैन के मकान पर बुलडोजर ऐक्शन की तलवार; नोटिस चस्पा, 3 दिन का टाइम
ये भी पढ़ें:टेरर मॉड्यूल के बड़े चेहरे, एक तो पाकिस्तानी के संपर्क में था, किसका क्या रोल?

नूंह में 7 अन्य से पूछताछ

जांच एजेंसियों ने हमलावर डॉ. उमर से संबंधों का पता लगाने के लिए नूंह में 7 अन्य लोगों से भी पूछताछ की। हमलावर डॉ. उमर ने नूंह के किराए के कमरे में रहने के दौरान कई मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। दिल्ली विस्फोट के बाद अल फलाह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पहले अस्पताल के ओपीडी में हर दिन लगभग 200 मरीज आते थे जो घटकर 100 से भी कम हो गए हैं।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।