Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi red fort bomb blast shoaib amir nia custody extended investigation
लालकिला ब्लास्ट का आरोपी शोएब 10 दिन की NIA हिरासत में, आमिर की रिमांड बढ़ी

लालकिला ब्लास्ट का आरोपी शोएब 10 दिन की NIA हिरासत में, आमिर की रिमांड बढ़ी

संक्षेप:

लालकिले के पास हुए दिल्ली बम धमाके के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तार सातवें आरोपी शोएब को दस दिन की एनआईए हिरासत में भेजा है, वहीं पहले आरोपी आमिर राशिद अली की हिरासत सात दिन और बढ़ा दी गई है, जबकि जांच एजेंसी द्वारा 10 डॉक्टरों से भी पूछताछ की गई है।

Nov 27, 2025 05:40 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पटियाला हाउस कोर्ट ने लालकिले के पास हुए दिल्ली बम धमाके मामले में फरीदाबाद से गिरफ्तार किए गए सातवें आरोपी शोएब को दस दिन की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) हिरासत में भेज दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, मामले में गिरफ्तार पहले आरोपी आमिर राशिद अली की हिरासत आज खत्म हो रही थी। कोर्ट ने आमिर की हिरासत सात दिन और बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को एनआईए द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना की कोर्ट में पेश किया गया था। एनआईए ने शोएब को हिरासत में भेजने और आमिर की अधिक हिरासत की मांग की थी। एनआईए की मांग को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया।

10 डॉक्टरों से पूछताछ

एनआईए ने बुधवार को लखनऊ और सहारनपुर में 10 डॉक्टरों से पूछताछ की। इनमें चार डॉक्टरों से लखनऊ और छह डॉक्टरों से सहारनपुर की देवबंद यूनिट ने पूछताछ की गई है।

आदिल और शाहीन को लेकर जाएगी यूनिवर्सिटी

आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल शकील की निशानदेही के बाद अब एनआईए डॉ. आदिल अहमद और डॉ. शाहीन सईद को भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में लेकर जाएगी। जांच में सामने आया है कि आदिल और उमर नबी कई वर्षों से परिचित थे। आदिल कई बार उमर से मिलने के लिए विश्वविद्यालय आया और उसके छात्रावास स्थित फ्लैट में ठहरा। इसी दौरान उसकी पहचान मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद से कराई गई।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।