Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi red fort blast new revelation Car Was Seen At Connaught Place and Mayur Vihar hours before blast
बम धमाके से ठीक पहले दिल्ली में कहां घूम रही थी ‘मौत की कार’, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

बम धमाके से ठीक पहले दिल्ली में कहां घूम रही थी ‘मौत की कार’, जांच में चौंकाने वाला खुलासा

संक्षेप: दिल्ली बम धमाके को लेकर जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुंडई i20 कार धमाके से कुछ घंटे पहले कनॉट प्लेस और मयूर विहार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखी गई थी।

Wed, 12 Nov 2025 12:20 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में सोमवार शाम लालकिला के पास हुए धमाके को लेकर जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। पुलिस को कार और उसके चलाने वाले उमर के बारे में यह डिटेल मालूम हो गई है कि दिल्ली में कार सबसे पहले कहां देखी गई थी। सफेद रंग की हुंडई i20 कार धमाके से कुछ घंटे पहले कनॉट प्लेस और मयूर विहार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखी गई थी। बाद में शक के घेरे से बचने के लिए आत्मघाती हमलावर उमर नबी ने कार को चांदनी चौक के सुनहरी मस्जिद पार्किंग में खड़ा किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूत्रों के मुताबिक, कार 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में दाखिल हुई और 6:30 बजे के आसपास बाहर निकली। जांच में सामने आया है कि कार 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक अलीगढ़ की अल-फलाह यूनिवर्सिटी कैंपस में खड़ी थी, ठीक उसी जगह जहां एक स्विफ्ट डिज़ायर कार भी खड़ी थी। स्विफ्ट कार डॉ. मुजम्मिल शकील के नाम पर रजिस्टर्ड है। शकील को हरियाणा के फरीदाबाद में 2900 किलो विस्फोटक बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार के रजिस्ट्रेशन डॉ. शाहीन सईद के नाम से हैं। उसके ठिकाने से असॉल्ट राइफल्स और गोला-बारूद भी मिले हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि इस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट के साथ हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल हुआ।

ये भी पढ़ें:दिल्ली बम धमाके के बाद बदरीनाथ धाम में हाईअलर्ट, असम राइफल्म को कमान
ये भी पढ़ें:सुबह कार की एंट्री, शाम ढलते ही हो गया ब्लास्ट; दिल्ली बम धमाके की पूरी टाइमलाइन
ये भी पढ़ें:पार्किंग से निकलते ही जोरदार धमाका, दिल्ली धमाके में बाल-बाल बचा आगरा का परिवार

गौरतलब है कि धमाका सोमवार शाम 6:52 बजे लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ, जिससे इलाके में खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 12 लोगों की मौत हो गई।

साथियों की गिरफ्तारियों से घबरा गया था उमर

सूत्रों का कहना है कि आत्मघाती हमलावर उमर नबी घबरा गया था, क्योंकि उसके दो साथियों डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. आदिल रज़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और भारी मात्रा में विस्फोटक भी जब्त किए थे। इसी घबराहट में उसने कार में रखे बम को समय से पहले डिटोनेट कर दिया।

बड़ा धमाका हो सकता था

जांच के शुरुआती निष्कर्ष बताते हैं कि आईईडी को गलत तरीके से असेंबल किया गया था, जिसके कारण धमाका पूरी ताकत से नहीं हो सका। घटनास्थल पर ब्लास्ट क्रेटर नहीं मिला और प्रोजेक्टाइल्स के निशान भी नहीं, जिससे माना जा रहा है कि विस्फोट आंशिक रहा। इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क के विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं, क्योंकि इस मॉड्यूल का हैंडलर विदेश से ऑपरेट कर रहा था।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।