Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Red Fort blast Major Conspiracy Uncovered Serial Blasts Planned 32 Cars Were Being Fitted with Bombs
सीरियल ब्लास्ट, 32 कारों में बम लगाने की तैयारी; दिल्ली लाल किला धमाके में बड़ी साजिश का खुलासा

सीरियल ब्लास्ट, 32 कारों में बम लगाने की तैयारी; दिल्ली लाल किला धमाके में बड़ी साजिश का खुलासा

संक्षेप: Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में धमाके को लेकर जांच एजेंसियों ने बड़ी साजिश का खुलासा किया है। जानकारी मिली है कि संदिग्ध आतंकियों ने सीरियल ब्लास्ट की योजना बनाई थी, 32 कारों में बम लगाने की तैयारी थी।

Thu, 13 Nov 2025 02:50 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए भीषण कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत के बाद जांच एजेंसियों ने बड़ी साजिश का खुलासा किया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध आतंकियों ने करीब 32 पुरानी गाड़ियों को विस्फोटकों से लैस कर देशभर में सीरियल धमाकों की योजना बनाई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एएनआई के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने पहले ही दो कारों i20 और इकोस्पोर्ट कारमें धमाके के लिए बदलाव शुरू कर दिए थे। अब जांच टीमें यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या अन्य इसी तरह की गाड़ियां भी हमले की साजिश का हिस्सा थीं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली ब्लास्ट का MP कनेक्शन, 100 करोड़ का घोटाला कर महू से भाग गया था सिद्दीकी
ये भी पढ़ें:दिल्ली को दहलाने से पहले मस्जिद गया था आतंकी डॉक्टर उमर नबी, सीसीटीवी में दिखा

सीरियल ब्लास्ट और 32 कारों में बम की तैयारी

एक खुफिया अधिकारी ने बताया, “i20 और ईकोस्पोर्ट के बाद यह जानकारी मिली कि करीब 32 और पुरानी गाड़ियों को विस्फोटकों से लैस करने की तैयारी चल रही थी।” सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन वाहनों का नेटवर्क किन इलाकों तक फैला था और इस साजिश के पीछे कौन से आतंकी संगठनों का हाथ हो सकता है।

उमर नबी और मुजम्मिल के कमरों से डायरियां मिली

एजेंसियों ने अल फलाह विश्वविद्यालय स्थित डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल के कमरों से उनकी डायरियाँ बरामद की हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया, "ये डायरियाँ मंगलवार और बुधवार को अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर के अंदर से बरामद की गईं। इनमें से एक डॉ. उमर के कमरा नंबर चार से और दूसरी डॉ. मुजम्मिल के कमरा नंबर 13 से बरामद की गयीं।" इसके अलावा, पुलिस ने डॉ. मुजम्मिल द्वारा इस्तेमाल किए गए एक कमरे से एक और डायरी भी ज़ब्त की हैं। यह वही जगह है जहाँ से पहले 360 किलोग्राम विस्फोटक ज़ब्त किया गया था। यह कमरा अल फलाह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।