फरीदाबाद और कश्मीर से जुड़े दिल्ली 10/11 के तार, धमाके के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?

फरीदाबाद और कश्मीर से जुड़े दिल्ली 10/11 के तार, धमाके के बाद अब तक क्या-क्या हुआ?

संक्षेप:

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में लाल किला विस्फोट के तार फ़रीदाबाद में ध्वस्त हुए एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं, जहां से डॉक्टर उमर नामक आरोपी की गाड़ी में विस्फोट हुआ।

Nov 12, 2025 05:59 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, पंकज कुमार पाण्डेय। नई दिल्ली
share

सुरक्षा एजेंसियों की आरम्भिक जांच में लाल किला विस्फोट के तार उस घटना से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिसमे कुछ समय पहले आपत्तिजनक पोस्टर्स, जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर के नौगांव पुलिस चौकी के क्षेत्र में पाए गए थे। इस घटना के बाद एक प्राथमिकी 19 अक्तूबर 2025 को दर्ज की गई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आतकी मॉड्यूल प्रकरण की जांच के दौरान मौलवी इरफान अहमद वाघे को शोपियां से और जमीर अहमद को वाकुरा, गांदरबल से 20 से 27 अक्टूबर, 2025 के बीच गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पांच नवंबर को डॉक्टर अदील को सहारनपुर से पकड़ा गया और 7 नवंबर, 2025 को एक एके -56 राइफल और अन्य बारूद अनंतनाग अस्पताल में जब्त हुआ। आठ नवंबर को कुछ और बंदूक, पिस्तौल और बारूद अलफला मेडिकल कॉलेज से जब्त हुआ। इनसे पूछताछ के दौरान इस मॉड्यूल में अन्य सम्मिलित लोगों के बारे में सूचना मिली जिसके उपरांत फरीदाबाद के अलफला मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर मुज्जमिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

बड़ी मात्रा में हथियार और बारूद भी जब्त हुआ

इन सभी सुरागों के आधार पर, और गिरफ्तारियां भी की गईं एवं बड़ी मात्रा में हथियार और बारूद भी जब्त हुआ। दो दिन पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद में ही एक मदरासी नामक व्यक्ति जो धौज, फरीदाबाद का निवासी था, उसके घर से पकड़ा गया और फिर अगले ही दिन दस नवंबर को विस्फोटों की अत्यधिक मात्रा की खेप जिसका वजन 2563 किलो था, धेरा कॉलोनी, फरीदाबाद में एक हफीज मोहम्मद इश्तियाक जो मेवात का रहने वाला है और अलफला मस्जिद में बतौर ईमाम कार्यरत है, के घर से ज़ब्त हुआ। इन छापों के दौरान 358 किलो विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर/टाईमर इत्यादि भी ज़ब्त किये गए। इस प्रकार, इस पूरे मॉड्यूल के पास संग्रहित लगभग 3000 किलो के विस्फोटक पदार्थ और बम बनाने के अन्य उपकरणों को पकड़ा गया।

डॉक्टर उमर इस मॉड्यूल का अंग

इन सभी कार्रवाईयों के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर उमर जो इस मॉड्यूल का अंग था और अलफला मेडिकल कॉलेज में ही कार्यरत था, एजेंसियों की लगातार दबिश के कारण उसने अपना स्थान बदल लिया। लाल किला प्रकरण में जिस गाड़ी में विस्फोट हुआ, वह इसी मॉड्यूल की ही डॉक्टर उमर द्वारा चलाई जा रही थी। विस्फोट भी उसी सामग्री से हुआ है, जिसका संग्रहण फरीदाबाद में किया जा रहा था, जहां से लगभग 3000 किलो की विस्फोटक सामग्री ज़ब्त हुई है। यह विस्फोट या तो पूर्व-नियोजित था, या फिर एक्सीडेंटल था जांच में सामने आएगा।

बड़े नुकसान के लिए साजिश

एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण से स्पष्ट है कि सुरक्षा एजेंसियों और आसूचना तंत्र ने इस फरीदाबाद मॉड्यूल को ध्वस्त करके, और वृहद मात्रा में विस्फोटक पदार्थ जब्त करके एक बहुत बड़ी साजिश को नाकाम किया है जो भारत के किसी भी भाग में एक बहुत बड़ा नुक़सान पहुंचाने के उद्देश्य से रची जा रही थी। उमर सुरक्षा एजेंसियों की सफलता के बाद बौखलाकर भागा और उसकी बौखलाहट, घबराहट और विकल्पहीनता, लाल किला के विस्फोट का कारण बना।

धमाके के बाद अब तक क्या-क्या हुआ

10 नवंबर 2025

  • 6:55 बजे, शाम : दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास पर ब्लास्ट हुआ।
  • 7:15 बजे, रात : गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली।
  • 9:00 : गृह मंत्री ने मीडिया बाइट देकर घटना की जानकारी दी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृहमंत्री से ली हर जानकारी।
  • 09:30 बजे: गृह मंत्री एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे
  • 09:35 बजे : एलएनजेपी अस्पताल में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
  • 09:45 बजे : एलएनजेपी अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।
  • 09:55 बजे : अस्पताल में डॉक्टरों से ब्लास्ट के विक्टिमों के बारे में जानकारी ली।
  • 10:10 बजे : गृह मंत्री ने अस्पताल से मीडिया को घटना की जानकारी दी।
  • 10:20 बजे : गृहमंत्री ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

11 नवंबर 2025

  • 11.00 बजे, सुबह: गृह मंत्री अमित ने अधिकारियों के साथ एक के बाद दो बैठकें कीं। दोनों बैठकों में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी के निदेशक, एनआईए के डीजी समेत अन्य अधिकारी रहे। इसमें घटना को लेकर विस्तृत बातचीत की गई

-02:30 बजे, दोपहर : धमाके की जांच एनआईए को सौंपी गई, एनआईए को निर्देश दिया गया है कि मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द मंत्रालय को दी जाए

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।