लाल किले के पास डॉ. उमर ही चला रहा था ब्लास्ट हुई i20 कार, DNA मिलान से खुलासा

लाल किले के पास डॉ. उमर ही चला रहा था ब्लास्ट हुई i20 कार, DNA मिलान से खुलासा

संक्षेप:

दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट के बाद हुंडई i20 कार से जिस अज्ञात शव के अवशेष मिले थे उसकी पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार, यह शव कथित आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर का ही है। डीएनए मिलान से इसकी पुष्टि हो गई है। 

Nov 13, 2025 06:16 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। रणविजय सिंह
share

दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट के बाद हुंडई i20 कार से जिस अज्ञात शव के अवशेष मिले थे उसकी पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार, यह शव कथित आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर का ही है। डीएनए मिलान से इसकी पुष्टि हो गई है। एम्स के फॉरेंसिक विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, इसकी अंतिम रिपोर्ट तैयार होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुरुआती जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई थी कि जिस आई-20 कार में विस्फोट हुआ वह घटना से पहले तीन घंटे घटनास्थल के नजदीक पार्किंग में खड़ी रही। डॉ. उमर भी पार्किंग में कार के अंदर तीन घंटे तक बैठा रहा था। डॉ. उमर को एक आत्मघाती हमलावर माना जा रहा है। इसके मद्देनजर कार की ड्राइविंग सीट पर मिले अज्ञात शव के अवशेष का डीएनए सैंपल लेकर जांच कराई गई। मंगलवार को कश्मीर में उसकी मां और भाई के सैंपल भी लिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
दिल्ली ब्लास्ट केस : फरीदाबाद से आई थी धमाके वाली i20 कार, CCTV फुटेज आई सामने

सूत्रों के अनुसार उसकी मां के अलावा और भाई के सैंपल के डीएनए का भी क्रॉस मैच करा लिया गया है और उसका मिलान हो गया है। हालांकि, किसी जांच एजेंसी ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। वैसे सामान्य तौर पर डीएनए के मिलान के जरिये शवों की पहचान में तीन दिन से लेकर एक सप्ताह का समय लगता है।

फॉरेंसिक के विशेषज्ञ डॉक्टर बताते हैं कि डीएनए प्रोफाइलिंग एक जटिल प्रक्रिया होती है। जिसे दो-तीन चरणों में पूरा किया जाता है। इस वजह से इसमें वक्त लगता है, लेकिन आपात स्थिति में यह एक दिन में भी संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
लाल किला कार ब्लास्ट : दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और डंप डेटा पर बढ़ाया फोकस

सरकार बोली, यह जघन्य आतंकी घटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई। इसमें सरकार ने दिल्ली विस्फोट को जघन्य आतंकी घटना बताया। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक प्रस्ताव पारित कर कहा कि अपराधियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जाए। यह भी कहा गया कि मंत्रिमंडल इस कायरतापूर्ण और घृणित कृत्य की निंदा करता है। प्रस्ताव के मुताबिक, मंत्रिमंडल भारत की आतंकवाद के सभी प्रारूपों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है। मंत्रिमंडल ने मृतकों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

पेशेवर तरीके से जांच के निर्देश : मंत्रिमंडल ने घटना की जांच तेजी और पेशेवर ढंग से करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और प्रायोजकों की पहचान कर उन्हें शीघ्र न्याय के कटघरे में लाया जा सके। प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार द्वारा सर्वोच्च स्तर पर स्थिति की निगरानी लगातार की जा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।