Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi red fort blast doctors funded 26 lakh rupees for attacks
शाहीन सईद ने दिए थे 5 लाख रुपये, बम धमाकों के लिए डॉक्टरों ने किया था 26 लाख का इंतजाम

शाहीन सईद ने दिए थे 5 लाख रुपये, बम धमाकों के लिए डॉक्टरों ने किया था 26 लाख का इंतजाम

संक्षेप:

लाल किले धमाके में गिरफ्तार आरोपी गनई ने बताया है कि किस तरह मॉड्यूल से जुड़े पांच डॉक्टरों ने एक साथ कई शहरों में धमाकों के लिए आपस में मिलकर 26 लाख रुपये जुटाए थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि नेटवर्क 2 साल से विस्फोटकों को तैयार करने में जुटा हुआ था।

Nov 23, 2025 08:25 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, संजीव के झा
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके से जुड़े वॉइट कॉलर टेटर मॉड्यूल के एक आरोपी मुजम्मिल गनई ने एनआईए की पूछताछ में कई बड़े राज उगले हैं। गनई ने बताया है कि किस तरह मॉड्यूल से जुड़े पांच डॉक्टरों ने एक साथ कई शहरों में धमाकों के लिए आपस में मिलकर 26 लाख रुपये जुटाए थे। पूछताछ में यह भी पता चला है कि नेटवर्क 2 साल से विस्फोटकों को तैयार करने में जुटा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जांच में शामिल अधिकारियों के मुताबिक गनई ने कबूल किया है कि उसने 5 लाख रुपये दिए थे, जबकि अदील अहमद राथर और मुजफ्फर अहमद राथर ने कथित तौर पर क्रमश: 8 लाख और 6 लाख रुपये का सहयोग दिया। यूपी की रहने वाली डॉ. शाहीन सईद ने 5 लाख रुपये दिए जबकि सबसे कम 2 लाख रुपये फिदायीन हमला करने वाले डॉ. उमर उन नबी ने दिए थे। पूरा फंड उमर को सौंपा गया था, इससे संकेत मिलता है कि उसकी भूमिका योजनाओं को अंजाम देने वाले की थी।

गनई ने यह भी बताया है कि 26 क्विंटल एनपीके फर्टीलाइजर गुरुग्राम और नूंह से खरीदने पर करीब 3 लाख रुपये खर्च किए गए थे। नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर एक एनआईए अधिकारी ने कहा, 'उसकी जिम्मेदारी फर्टीलाइजर और अन्य केमिकल लाने की थी। वे रातोंरात विस्फोटक नहीं बना रहे थे। इसकी योजना बहुत ही सावधानी से बनाई जा रही थी।'

अभी तक तीन डॉक्टरों गनई, शाहीन और अदील राथर को गिरफ्तार किया गया है। राथर के भाई मुजफ्फर पर भी इस नेटवर्क का हिस्सा होने का संदेह है। बताया जाता है कि वह अफगानिस्तान में है। एजेंसियां निसार उल-हसन की भी तलाश कर रही है जो अल फलाह मेडिकल कॉलेज में उमर, गनई और शाहीन के साथ काम कर चुका है। लाल किले के पास i20 कार में धमाका उमर उन नबी ने किया था। इस धमाके में 15 लोगों की मौत हुई जबकि 20 अन्य जख्मी हो गए थे।

एक अन्य एनआईए अधिकारी ने कहा कि कथित कबूलनामे ने पहले से बिखरे हुए सुरागों को आपस में जोड़ने में मदद की है। उन्होंने कहा, 'बरामद सामग्री के पैमाने ने इस संदेह को और मजबूत किया है कि योजना एक हमले की नहीं, बल्कि सिलसिलेवार धमाकों की थी। उन्होंने जितनी मात्रा इकट्ठी की थी, वह एक ही विस्फोट के लिए नहीं हो सकती।'

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान से कैसे दिल्ली तक पहुंचता था चीन और तुर्की वाला हथियार, किन्हें सप्लाई
ये भी पढ़ें:लाल किला धमाका: मौलवी इरफान ने 300 से ज्यादा कश्मीरियों में भरा आतंक वाला जहर
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।