Delhi Blast: धमाका इतना तेज, आवाज सुनकर ही चली गई जान; दिल्ली ब्लास्ट का ये वीडियो रुला देगा

Nov 11, 2025 08:36 am ISTGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली लालकिला के पास ब्लास्ट के बाद करीब पचास फीट ऊंची आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। घायलों और शवों को लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। घायल कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Delhi Blast: धमाका इतना तेज, आवाज सुनकर ही चली गई जान; दिल्ली ब्लास्ट का ये वीडियो रुला देगा

Delhi Lal Qila Blast Updates: दिल्ली लाल किला के पास कार ब्लास्ट के बाद घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी तक शव उछल कर चले गए। धमाके के बाद करीब पचास फीट ऊंची आग की लपटें दूर-दूर तक देखी गईं। घटनास्थल के आस-पास चारों तरफ मानव अंग फैले हुए थे। अधिकतर घायलों और शवों को लोकनायक अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे, महिलाएं अपनों के लिए विलाप कर रहे हैं।

एक की धमाके की आवाज से मौत, कइयों की हालत गंभीर

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि ब्लास्ट की घटना में घायल कई पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। एक पीड़ित व्यक्ति का पैर कट गया है। वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है। धमाका इतना तेज था कि एक व्यक्ति को ब्लास्ट के आवाज से ही हार्ट अटैक हो गया। एक अन्य एक व्यक्ति को मस्तिष्क के एक हिस्से और आंख के पास गंभीर चोट आई है।

लोकनायक अस्पताल घटना स्थल से महज करीब सवा दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना स्थल से नजदीक होने के कारण पीड़ितों को तुरंत इस अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

धमाके में कम से कम नौ की मौत

आठ पीड़ित तो अस्पताल पहुंचने से पहले भी दम तोड़ चुके थे। इनमें से कई का शव क्षत विक्षत स्थिति में था। वहीं 20 घायलों को भर्ती कराया गया है। इस वजह से अस्पताल की मास कैजुअल्टी घोषित कर विभिन्न विभागों के डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर बुला लिए गए। इस वजह से बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के डॉक्टरों को भी ड्यूटी पर बुला लिया गया।

बता दें कि दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार देर शाम करीब छह बजकर 52 मिनट पर एक कार में हुए जोरदार धमाके की अबतक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दरियागंज की तरफ आई कार के छत्तारेल पुल के पास से यू टर्न लेते के बाद यह दर्दनाक घटना हुई।

फिदायिन हमला

दरअसल, यह कार जैसे ही लालबत्ती के पास बेहद धीमी गति से आते हुए पहुंची, तभी इसमें जोरदार धमाका हुआ। चूंकि चलती हुई कार में काफी तेज आवाज में धमाका हुआ, इसके आधार पर इसे 'फिदायिन हमला' के एंगल से देखा जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमारी टीम सभी कोणों से और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।

हालांकि अबतक किसी इस धमाके की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद मौका-मुआयना करने के बाद घटनास्थल के आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि धीमी गति से चलती हुई कार में धमाका हुआ है। इस संदिग्ध कार की जांच को लेकर खंगाली गई सीसीटीवी फुटेज में दो लोगों के मौजूद होने जैसा दिखाई दे रहा है। हालांकि फुटेज अभी उतना साफ नहीं है कि इससे जाहिर हो सके कि कार में कितने मौजूद थे।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
;;;