करोड़ों रुपये के विवाद में हुआ युवराज का मर्डर, जल्द होनी थी शादी; पूर्व महिला सहकर्मी अन्या पर पहले से 3 FIR

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस ने रियल एस्टेट फर्म मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या का केस सुलझा लिया है। युवराज की हत्या उनकी एक पूर्व महिला सहकर्मी और उसके अन्या वत्स और उसके लिव इन पार्टनर संयम ने की थी। जांच में हत्या के पीछे करोड़ों रुपये का विवाद सामने आया है।

real estate firm manager yuvraj singh manchanda murder
रियल एस्टेट फर्म के मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या (File Photo)

दिल्ली निवासी रियल एस्टेट कंपनी के मैनेजर 31 वर्षीय युवराज सिंह मनचंदा की हत्या करोड़ों रुपये के विवाद को लेकर हुई थी। दिल्ली पुलिस की जांच में यह बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अन्या वत्स और उसके लिव-इन पार्टनर संयम ने 6 सितंबर को ही युवराज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उन्होंने युवराज की गाड़ी को पार्किंग में लगा दिया। वे शव को अपनी गाड़ी की डिग्गी में रखकर गुरुग्राम की सड़कों पर घुमाते रहे। दोनों आरोपी शव को लेकर दिल्ली से बाहर जाना चाहते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से उन्होंने हत्या के दो दिन बाद 8 सितंबर की देर रात नाले में युवराज के शव को फेंक दिया। दोनों नैनीताल में ही मौजूद रहे।

हत्या से पहले की थी शादी के लिए खरीदारी

युवराज की बहन ने बताया कि अक्टूबर में युवराज की शादी होने वाली थी। 6 सितंबर को गुरुग्राम जाने से पहले युवराज अपनी बहन और मां के साथ लाजपत नगर में खरीदारी करने के लिए गया था। उसकी बहन ने बताया कि उसने अपनी शादी के लिए शेरवानी पसंद की थी और उसे तैयार करवाने के बाद वह गाड़ी लेकर गुरुग्राम चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया और वॉट्ऐप पर मैसेज भेजने लगा। ये मैसेज युवराज के फोन से आरोपी ही भेज रहे थे। वहीं, मामले में गुरुग्राम पुलिस की एक ओर लापरवाही सामने आई है, दिल्ली पुलिस ने युवराज की एमएलसी बरामद की है, जिसमें उसे गोली मारने की बात नहीं लिखी गई है।

अन्या से हुई थी आखिरी बात

मामले में युवराज की बहन ने 11 सितंबर को लाजपत नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। उसने बताया था कि युवराज अपनी पूर्व सहकर्मी अन्या से मिलने के लिए गुरुग्राम जाने की बात कह कर गया था। उसके बाद से उसकी फोन बंद हो गया और उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों से मिली जानकारी के बाद लाजपत नगर थाना पुलिस को जांच के दौरान सीडीआर और आईपीडीआर से पता चला कि युवराज की आखिरी बातचीत उसकी पूर्व ऑफिस की सहकर्मी अन्या वत्स से हुई थी। पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर अन्या के नए मोबाइल नंबर का पता लगाया। उसकी लोकेशन उत्तराखंड में मिलने पर टीम ने वहां दबिश देकर अन्या और उसके साथी संयम सचदेवा को पकड़ लिया।

अन्या पर दर्ज हैं तीन एफआईआर

आरोपी अन्या वत्स पर दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ठगी सहित अलग-अलग थानों में तीन एफआईआर दर्ज हैं। पीएनबी बैंक की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई थीं। अन्या को कई बार पूछताछ के लिए पुलिस ने बुलाया था। पूछताछ के बाद इस मामले में संयम को भी आरोपी बनाया गया।

हत्या के बाद करते रहे परिजनों को मैसेज

दोनों आरोपी युवराज के फोन को अपने साथ लेकर चले गए। हत्या के बाद से ही उन्होंने युवराज के परिजनों को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवराज की बहन ने बताया कि उन्हें युवराज के फोन से लगातार मैसेज आ रहे थे। जिसमें वह अपने सकुशल होने की बात बता रहा था और जल्द ही घर वापस आने के लिए कह रहा था। युवराज की बहन ने बताया कि उन्हें अंतिम मैसेज मिला था कि वह काम से मुंबई या बेंगलुरु जा सकता है।

10 को शव मिला और 14 को किया अंतिम संस्कार

इस मामले में गुरुग्राम पुलिस की लापरवाही सामने आई है। पुलिस को 10 सितंबर को युवराज का शव नाले से मिला था, जिसके बाद उसके शव को मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस ने शव का अज्ञात मानकर 14 सितम्बर को पोस्टमॉर्टम करवाया और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले प्रॉटोकॉल का पालन नहीं किया और सीसीटीएनएस पोर्टल पर युवराज की जानकारी नहीं डाली।

डीसीपी डॉ. हितेश यादव, ''गुरुग्राम पुलिस ने सीसीटीएनएस पर शव से संबंधित जानकारी साझा कर पूरा प्रोटोकॉल को फॉलो किया गया था। उसके बाद 14 सितंबर को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर अज्ञात मानकर उसका दाह-संस्कार करवाया गया।''

मृतक युवराज का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखा

गुरुग्राम पुलिस ने युवराज सिंह मनचंदा का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद मृतक का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा दिया था। डीसीपी दक्षिण डॉ. हितेश यादव ने बताया कि 10 सितंबर रात को सेक्टर-70 नाले में शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से शव निकालने के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव की पहचान करने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ शव की पहचान के लिए जानकारी साझा की गई थी। शव मिलने पर जिपनेट पर जाकर भी सर्च किया, लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकरोड़ों के विवाद में हुआ युवराज का मर्डर, अन्या पर पहले से दर्ज हैं 3 FIR