Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi ravi shankar prasad residence fire mother teresa crescent short circuit
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, फायर विभाग ने 10 मिनट में पाया काबू

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, फायर विभाग ने 10 मिनट में पाया काबू

संक्षेप:

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 10 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया।

Jan 14, 2026 10:32 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखे बेड में आग भड़क उठी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से महज 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोई हताहत नहीं, नुकसान भी न के बराबर

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ। दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां और दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारणों की जांच जारी

दिल्ली फायर सर्विस के सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, 'कॉल मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। आग एक कमरे में लगी थी, जिसे अब पूरी तरह बुझा दिया गया है। हमने सीनियर अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। आग का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या बिस्तर से जुड़ी कोई बिजली की समस्या होने की संभावना जताई जा रही है। किसी तरह का कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है।'

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।