शराब पीते हुए झगड़ा और कर डाली हत्या, दिल्ली में जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट

Aditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के शाहदरा जिले के नवीन शाहदरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर रेत और बजरी में दबे मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।

शराब पीते हुए झगड़ा और कर डाली हत्या, दिल्ली में जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट

दिल्ली के शाहदरा जिले के नवीन शाहदरा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर रेत और बजरी में दबे मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह खौफनाक वारदात को मृतक के सगे जीजा ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। मृतक की पहचान 35 साल के राम सेवक के रूप में हुई है। शाहदरा जिला पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतक के जीजा आकाश और उसके दोस्त रानू को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि बीते 6 मई की शाम पुलिस को नवीन शाहदरा की एक निर्माणाधीन इमारत से तेज दुर्गंध आने की सूचना मिली थी। डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस को चौथी मंजिल पर रेत और बजरी के ढेर में दबा एक सड़ा-गला शव मिला था, जो करीब दो-तीन दिन पुराना लग रहा था। उस वक्त शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

पुलिस ने कहा था कि बरामदगी से जुड़े हालात बताते हैं कि पीड़ित की हत्या की गई थी और सबूतों को नष्ट करने के प्रयास में शव को छिपा दिया गया।

घटनास्थल का मुआयना करने और सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ताकि मौत का सटीक कारण पता चल सके। उन्होंने बताया कि टीमें आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं और स्थानीय मजदूरों, ठेकेदारों और निवासियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी खंगाले और गुप्त सूचनाओं पर काम करते हुए आकाश और रानू को दबोच लिया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि मृतक उसका साला राम सेवक है।

शराब पार्टी में विवाद और फिर कत्ल

मूलरूप से गांव चंदेली, टीकमगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला राम सेवक दिल्ली में अकेला रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक, 20 अप्रैल को आकाश ने राम सेवक को अपने साथ काम करने के लिए बुलाया था।

एक दिन आकाश, रानू और राम सेवक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे के दौरान हुए झगड़े में आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के लिए शव को रेत में दबा दिया। परिजनों का दावा है कि राम सेवक के सिर पर भारी चीज और गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।