Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi pwd new flyover janakpuri jakhira seelampur repair project traffic jam relief
दिल्ली को जाम से मिलेगी मुक्ति, जनकपुरी में नया फ्लाईओवर; जखीरा और सीलमपुर की होगी मरम्मत

दिल्ली को जाम से मिलेगी मुक्ति, जनकपुरी में नया फ्लाईओवर; जखीरा और सीलमपुर की होगी मरम्मत

संक्षेप:

दिल्ली सरकार ने ट्रैफिक कम करने के लिए जनकपुरी में नए फ्लाईओवर और जखीरा व सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत को मंजूरी दी है, जिससे पंखा रोड सहित प्रमुख इलाकों में आवागमन सुगम होगा और सुरक्षा बढ़ेगी।

Jan 21, 2026 05:47 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली की मुख्य सड़कों से जाम खत्म करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन फ्लाईओवर से जुड़े बड़े प्रोजेक्टों को मंजूरी दी है। इसमें जनकपुरी, जखीरा और सीलमपुर फ्लाईओवर शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए फ्लाईओवर के साथ पुरानों की मरम्मत

इनमें पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी पंखा रोड पर नए फ्लाईओवर की योजना के साथ ही दो अत्यंत महत्वपूर्ण फ्लाईओवर जखीरा और सीलमपुर की व्यापक मरम्मत का कार्य शामिल है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली के जिन इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ रहा है, वहां हम पहले से योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के फ्लाईओवर सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशकों के लिए सुरक्षित होने चाहिए। इसी कारण हम आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में MB रोड पर 1470 करोड़ से सुधरेगा ट्रैफिक, 6-लेन एलिवेटेड रोड को मंजूरी

सुरक्षित यातायात है लक्ष्य

प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य राजधानी में सुरक्षित सड़कों, सुगम यातायात और मजबूत अवसंरचना को सुनिश्चित करना है। इससे वर्षों से चली आ रही जाम एवं जलभराव की समस्या का ठोस समाधान होगा और लोगों का आवागमन सुलभ होगा।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, तेज धूप ने चढ़ाया पारा; दो दिन में होगी बारिश

ये अहम फैसले लिए

  • जनकपुरी में डेसू कॉलोनी से डी-ब्लॉक तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इससे पंखा रोड पर जाम से निजात मिलेगी।
  • जखीरा में स्थित फ्लाईओवर की मरम्मत पर 20 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। जाम से मुक्ति मिलेगी।
  • सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत पर 17 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।