दिल्ली में प्रोटेस्ट के बहाने माहौल बिगाड़ने की साजिश; पाकिस्तानी टूलकिट एक्टिवेट

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली में प्रदर्शनों के बहाने माहौल को खराब करने के लिए पाकिस्तानी टूलकिट एक्टिवेट है। पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया पेजों की ओर से फेक न्यूज फैलाई गई। दिल्ली पुलिस इस साजिश को देखते हुए बेहद चौकन्नी हो गई है।

दिल्ली में प्रोटेस्ट के बहाने माहौल बिगाड़ने की साजिश; पाकिस्तानी टूलकिट एक्टिवेट
दिल्ली में प्रदर्शनों की आड़ लेकर माहौल को खराब करने की साजिश सीमा पार से रची जा रही है।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के संबंध में फेक न्यूज और अफवाहें फैलाकर माहौल को खराब करने की साजिश है। दिल्ली पुलिस इसको लेकर बेहद चौंकन्नी हो गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनों के संबंध में अफवाहें और फेक न्यूज फैलाने वाले सोशल मीडिया पेज के खिलाफ 4 मामले दर्ज किए हैं। देश में माहौल खराब करने की कोशिशों में पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया पेज की भी भूमिका संदिग्ध है। साजिश को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी टूलकिट भी ऐक्टिवेट है।

4 केस दर्ज, जांच के दायरे में पाकिस्तानी पेज

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अफवाहें और फेक न्यूज फैलाने वाले सोशल मीडिया एकाउंट्स के खिलाफ 4 केस दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने के लिए अफवाहें और फेक न्यूज फैलाने के पीछे पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया पेज जांच के दायरे में हैं। फेक न्यूज से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस सतर्क है। दिल्ली पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर निगरानी रख रही है।

माहौल बिगाड़ने में जुटे पाकिस्तान हैंडलर

अधिकारियों ने बताया कि फेक न्यूज फैलाने 'भारत विरोधी माहौल' तैयार कर के कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले सोशल मीडिया पेज के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। एक सूत्र की मानें तो पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया पेज फेक न्यूज के जरिए भारत में माहौल बिगाड़ने के प्रयास में शामिल हैं। 10 अक्टूबर को ऐसे कई पेज ने कथित तौर पर झूठी खबरें फैलाईं जिनमें दावा किया गया था कि दिल्ली प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों की मौत हो गई है।

पाकिस्तान के पेज कराए डिएक्टिवेट

अधिकारियों ने बताया कि फेक न्यूज के खिलाफ पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने अभियान चलाकर पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया पेज को निष्क्रिय कराने का काम किया है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस बेहद चौंकन्नी है। दिल्ली में प्रदर्शनों के मद्देनजर गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर नजर रख रही है। पुलिस ने अफवाहें फैलाने या अशांति पैदा करने के मकसद से की गईं लगभग 500 पोस्टों को हटवा दिया है।

एक्स से भी किया संपर्क

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनों से जुड़ी फेक न्यूज को हटाने के लिए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' से भी संपर्क किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी का मकसद अफवाहें फैलाने वालीं ऐसीं पोस्ट की पहचान करना है जो शांति और कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं। गलत जानकारियां और अफवाहें फैलाने या अशांति भड़काने की कोशिश करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।

पाकिस्तानी टूल किट एक्टिवेट

'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान अशांति फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी टूलकिट एक्टिवेट की गई है। पाकिस्तान की आईएसआई ने झूठी खबरें फैलाने के लिए विदेश से कई अकाउंट्स का इस्तेमाल किया है। इन फेक न्यूज में... राहुल गांधी घायल हो गए, दिल्ली पुलिस ने गोली चलाई, सेना दिल्ली में घुस गई और विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में 13 युवाओं की मौत जैसे झूठे दावे शामिल हैं।

पाकिस्तानी कनेक्शन की शुरू हुई जांच

एएनआई के मुताबिक, एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट के पास एक खास साइबर पेट्रोलिंग टीम है जो झूठी पोस्टों की जांच करती है। यदि कोई पोस्ट झूठी और अफवाह फैलाने के इरादे के साथ कानून-व्यवस्था के लिए खतरनाक या अराजकता फैलाने वाली लगती है तो कार्रवाई की जाती है। हमने ऐसे ही एक खास हैंडल के रजिस्ट्रेशन की जानकारी मांगी तो इसका IP एड्रेस पाकिस्तान का निकला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

झूठ के सहारे माहौल बिगाड़ने की कोशिश

एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने आगे कहा कि हमने दूसरे मामले भी दर्ज किए हैं। पूरे प्रकरण की जांच जारी है। जैसे-जैसे और जानकारी और सबूत मिलेंगे हम शेयर करेंगे... हमें जांच के दौरान ऐसी पोस्ट मिलीं जिसका मकसद अराजकता फैलाना था। पाकिस्तान में रजिस्टर्ड हैंडल ने झूठा दावा किया था कि पुलिस प्रदर्शनकारियों पर गोली चला रही है। यह झूठ के आधार पर तनावपूर्ण माहौल बनाने की कोशिश थी। हमने तुरंत पोस्ट हटाने के लिए कहा और मामला दर्ज किया।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में प्रोटेस्ट के बहाने माहौल बिगाड़ने की साजिश; पाकिस्तानी टूलकिट जुटा