काम की बात: भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में एक और मुसीबत, दर्जनों इलाकों में गुल रहेगी बिजली; देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi Power Cut Today : राजधानी दिल्ली पड़ रही भीष गर्मी के बीच आज दर्जनों इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी ने एक एडवाइजरी जारी कर यह भी बताया है कि किन इलाकों में किस वक्त बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।  

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में एक और मुसीबत, दर्जनों इलाकों में गुल रहेगी बिजली; देखें पूरी लिस्ट

भीषण गर्मी और उमस से बेहाल दिल्लीवालों को आज कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) आज अपने डिस्ट्रीब्यूशन एरिया में मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम करने जा रही है, जिसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में आज तय बिजली कटौती होगी। इसे देखते हुए बिजली कंपनी ने एक एडवाइजरी जारी इन इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने मोबाइल फोन जैसे जरूरी डिवाइस चार्ज रखने और बिजली कटौती के समय के अनुसार कामकाज की योजना बनाने की सलाह दी है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसईएस राजधानी आज अलग-अलग इलाकों में ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड, एलटी सर्किट के रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन जैसे कामों के कारण बिजली की सप्लाई कुछ समय के लिए बंद रखेगी। बीआरपीएल की तरफ से कहा गया है कि बिजली कटौती का यह कदम मेंटेनेंस काम और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड को देखते हुए लिया गया है, जिसका उद्देश्य बिजली डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को और विश्वसनीय एवं बेहतर बनाना है। प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप और दूसरे जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहले से ही चार्ज कर लें। मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद ऑपरेशनल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बिजली सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।

किन इलाकों में किस समय होगी बिजली कटौती

1. जनकपुरी डिवीजन में एलजी सर्किट के मेंटेनेंस और अपग्रेड करने के चलते सुभाष नगर के ब्लॉक 4 में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी, हरि नगर और हरि नगर के CA ब्लॉक के अलावा एमसीडी मार्केट अशोक नगर में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।

2. इसी प्रकार हौज खास डिवीजन में भी एलटी सर्किट की मेंटेनेंस के लिए सुबह 11:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक हौज खास स्थित आईआईटी दिल्ली में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा एलटी एसीबी की कम ऊंचाई वाले काम के कारण कटवारिया सराय के पॉकेट B में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

3. वहीं नांगलोई डिवीजन में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम के कारण अमनपुरी और कमरुद्दीन नगर के B ब्लॉक में सुबह 11:07 बजे से दोपहर 1:07 बजे तक और अध्यापक नगर और वंदना विहार के H ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

4. सरिता विहार डिवीजन में आरएमयू ऑपरेटिंग सिस्टम में आई खराबी के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सौरभ विहार के F ब्लॉक में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

5. पंजाबी बाग डिवीजन में एलटी सर्किट नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक शकूरबस्ती स्थित सूर्य एंक्लेव के C ब्लॉक में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

6. पालम डिवीजन में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम की वजह से पालम के J ब्लॉक में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

7. मोहन गार्डन डिवीजन ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क को अपग्रेड करने के चलते मोहन गार्डन के S ब्लॉक और रजापुर खुर्द में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

8. द्वारका डिवीजन में एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण उत्तम विहार, बिंदापुर के ब्लॉक A3 में सुबह 10:07 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

9. मुंडका डिवीजन में नया एलटीएबी सर्किट बिछाने के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजे तक नांगलोई एक्सटेंशन के कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में ब्लॉक 1B, राजेंद्र पार्क, त्यागी कॉलोनी, राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन के B ब्लॉक, यादव पार्क के 2D ब्लॉक, A1 ब्लॉक, रतन बाग, जौहर विलेज और 4 ABC ब्लॉक शामिल हैं। इनके अलावा तिलंगपुर कोटला में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।