Delhi Power Cut: दिल्ली के दर्जनों इलाकों में 15 जुलाई को होगी बिजली कटौती, देखें पूरी लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

 Delhi Power Cut : दिल्ली में 15 जुलाई को अनेक इलाकों में अलग-अलग समय पर घंटों तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इसके चलत लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किन इलाकों कब होगी कटौती देखिए पूरी लिस्ट।

electricity supply

Delhi Power Cut : राजधानी दिल्ली के दर्जनों इलाकों में बुधवार 15 जुलाई को BSES द्वारा मेंटेनेंस के काम के कारण अलग-अलग वक्त पर बिजली कटौती की जाएगी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती की यह खबर लोगों को परेशान कर सकती है।

बिजली कंपनी बीएसईएस के मुताबिक, मेंटिनेंस, केबल बिछाने और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ऐसे ही कई अन्य कामों के चलते निर्धारित वक्त पर अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती रहेगी।

बीएसईएस की ओर से लोगों को बिजली कटौती के तय समय के हिसाब से मोबाइल-लैपटॉप चार्ज रखने और दिन के अन्य कामों योजना बनाकर जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में किस वक्त होगी कटौती

1. छतरपुर डिवीजन में ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11 बजे से 1 बजे तक डॉ. अंबेडकर कॉलोनी छतरपुर कटौती की जाएगी। इसके अलावा बुधवार रात 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक 11KV फीडर - पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा, जिससे आया नगर ब्लॉक जी, आया नगर एक्सटेंशन, गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, मंगलापुरी गांव सुल्तानपुर, अंबेडकर कॉलोनी आया नगर, आदर्श एंक्लेव, आया नगर एक्सटेंशन, आया नगर, गदपुर फार्म डीएलएफ फार्म्स, ब्लॉक ई आया नगर एक्सटेंशन आया नगर, अया नगर चरण 1 आया नगर, सुल्तानपुर, आया नगर फेज-1, आया नगर गांव में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

2. निजामुद्दीन डिवीजन के कई इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बिजली काटी जाएगी। सबसे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एचवीडीएस-एचवीडीएस ट्रांसफार्मर का काम होगा, इसके चलते लाजपत नगर II के H और L ब्लॉकों बिजली काटी जाएगी। इसके बाद निजामुद्दीन टाई-II एरिया में दोपहर 3 बजे से 3:45 तक आरएमयू मेंटिनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती होगी।

3. टैगोर गार्डन डिवीजन में LT सर्किट-नई अंडरग्राउंड LT केबल कनेक्शन और नया एलटीएबी सर्किट बिछाने के काम के चलते सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 13:07 तक EF ब्लॉक जनता कॉलोनी, FB ब्लॉक टैगोर गार्डन, WZD ब्लॉक मुखर्जी पार्क चौखंडी विष्णु गार्डन में बिजली नहीं आएगी।

4. पालम डिवीजन में सुबह 11 बजे से लेकर 12:37 तक LT सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इसके चलते ब्लॉक RZ सागरपुर, पालम गांव और मिर्जापुर महावीर एंक्लेव में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

5. नांगलोई डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम की वजह से सुबह 11:07 से लेकर दोपहर 2:07 तक पूरे 3 घंटे ब्लॉक बी ज्वालापुरी पश्चिम विहार में बिजली नहीं रहेगी।

6. मोहन गार्डन डिवीजन के अंतर्गत आने वाले फेज 5 ओम विहार हस्तसाल में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक LT सर्किट-नई अंडरग्राउंड LT केबल कनेक्शन के निर्धारित काम के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

7. जनकपुरी डिवीजन के G और J ब्लॉक राजौरी गार्डन में भी LT सर्किट मेंटिनेंस और RMU-रखरखाव की वजह से सुबह 10:07 बजे से लेकर 12:07 बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

8. मुंडका में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक LT सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते जय विहार कमरुद्दीन नगर बिजली काटी जाएगी।

9. नजफगढ़ डिवीजन की अग्रवाल कॉलोनी हैबतपुर में भी ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम के चलते 9 बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।