दिल्ली में बढ़ा पलूशन, 5 केंद्रों पर AQI 300 पार; कृत्रिम बारिश पर कहां तक पहुंची तैयारी?

दिल्ली में बढ़ा पलूशन, 5 केंद्रों पर AQI 300 पार; कृत्रिम बारिश पर कहां तक पहुंची तैयारी?

संक्षेप:

दिवाली पर ग्रीन पटाखे जलाने की सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बीच दिल्ली पलूशन की चपेट में आ गई है। दिल्ली में 5 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर यानी 'बेहद खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है। 

Oct 15, 2025 04:37 pm ISTKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली एकबार फिर पलूशन की चपेट में आ गई है। दिल्ली में 40 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से 38 के आंकड़े सामने आए। इनमें से 5 केंद्रों पर एक्यूआई का स्तर 300 से ऊपर यानी 'बेहद खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में क्लाउड सीडिंग यानी कृत्रिम बारिश को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आनंद विहार में सबसे ज्यादा पलूशन

आनंद विहार में सबसे ज्यादा एक्यूआई 345 अंक दर्ज किया गया है। इसके बाद डीयू नॉर्थ कैंपस में 307, सीआरआरआई मथुरा रोड में 307, द्वारका सेक्टर 8 में 314 और वजीरपुर में 325 अंक रिकॉर्ड किया गया।

परिवहन उत्सर्जन बड़ी वजह

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के 20 केंद्रों पर AQI खराब श्रेणी में दर्ज किया जबकि 13 केंद्रों पर यह मध्यम श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में पलूशन बढ़ने के पीछे परिवहन उत्सर्जन का बड़ा योगदान रहा।

कृत्रिम बारिश पर कितनी तैयारी?

इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मौसम विभाग की अनुमति मिलते ही राष्ट्रीय राजधानी के चयनित क्षेत्र में संभवतः दिवाली के एक दिन बाद कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। दिल्ली सरकार क्लाउड सीडिंग के लिए सब कुछ तैयार है। मौसम विभाग अगले 2-3 दिनों में जब हरी झंडी देगा तो ब्लास्टिंग/स्प्रे के बाद क्लाउड सीडिंग का एक सैंपल लिया जाएगा।

मौसम विभाग की अनुमति का इंतजार

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हम जल्द बादलों के छाने का इंतजार कर रहे हैं। दिवाली के अगले दिन या उसके अगले दिन जब भी मौसम विभाग हमें अनुमति देगा हम तीन घंटे के भीतर उड़ान की अनुमति प्राप्त कर लेंगे। हम कृत्रिम बारिश का काम पूरा कर देंगे। इसके लिए हमें सारे जरूरी उपकरण मिल चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
दिल्ली को डराने लगा पलूशन; आनंद विहार में AQI 350 पार, ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू
सांसत में दिल्ली की हर सांस! हर घंटे बढ़ रहा पलूशन; कहां सबसे ज्यादा

ग्रीन पटाखों को मंजूरी

सिरसा ने बताया कि 2 पायलटों को परीक्षण के तौर पर क्षेत्र से परिचित कराया गया है। मई महीने में दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने पलूशन कम करने के लिए कृत्रिम बारिश कराने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों की बिक्री और उनके इस्तेमाल की अनुमति प्रदान की है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।