दिल्ली को जहरीली हवा से मिली थोड़ी राहत, लेकिन ठंड-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; कहां क्या हाल?

Jan 03, 2026 10:19 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधरकर 'खराब' श्रेणी में आने के बाद GRAP-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं, वहीं कड़ाके की ठंड के बीच इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं।

दिल्ली को जहरीली हवा से मिली थोड़ी राहत, लेकिन ठंड-कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; कहां क्या हाल?

राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत ठंडी और तेज हवाओं के साथ हुई। शनिवार सुबह तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, साथ ही हल्की धुंध भी छाई रही। लेकिन अच्छी खबर ये है कि दिल्ली की हवा अब पहले से काफी बेहतर हो गई है। लंबे समय तक 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने के बाद हवा की गुणवत्ता अब 'खराब' कैटेगरी में आ गई है।

कहां कितना AQI (सुबह 10 बजे)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI अब 222 पर पहुंच गया है। जो पिछले दिनों की तुलना में काफी राहत देने वाला है। कुछ इलाकों में अभी भी चुनौती बाकी है।

इलाकाAQIश्रेणी
दिल्ली (ओवरऑल)244खराब
मुंडका301बहुत खराब
विवेक विहार273खराब
जहांगीरपुरी319बहुत खराब
वजीरपुर281खराब
चांदनी चौक294खराब
द्वारका213खराब
आनंद विहार294खराब
पंजाबी बाग257खराब
आरकेपुरम269खराब
नोएडा217खराब
ग्रेटर नोएडा215खराब
गाजियाबाद240खराब
गुरुग्राम218खराब
फरीदाबाद222खराब

गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर

इंडिया गेट के आसपास गणतंत्र दिवस की रिहर्सल पूरी धूमधाम से जारी है। सुरक्षा बलों और परेड में हिस्सा लेने वाले जवानों ने ठंड और हल्की स्मॉग की परत के बावजूद तैयारी नहीं रोकी। सुबह की धुंध के कारण विजिबिलिटी कम जरूर हुई, लेकिन उत्साह पर कोई असर नहीं पड़ा।

बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि सुबह की धुंध के बाद मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। आज अधिकतम तापमान 15-17 डिग्री और न्यूनतम 8-9 डिग्री के आसपास रह सकता है। ठंडी हवाएं और अनुकूल मौसम ने ही प्रदूषण को कम करने में बड़ी भूमिका निभाई है।

हटी GRAP-3 की पाबंदियां

अनुकूल मौसम के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार शाम को GRAP के स्टेज-3 को हटा दिया। अब स्टेज-1 और 2 के नियम लागू हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि AQI फिर से खराब न हो। खास तौर पर निर्माण और ध्वस्तीकरण साइट्स पर नजर रखी जा रही है – जो पहले बंद की गई थीं, उन्हें बिना आयोग की मंजूरी के दोबारा शुरू नहीं किया जा सकता।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें