Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi pollution increased diwali crackers aqi 400 grap 2 severe
AQI@400 पार, दिवाली के बाद निकला दिल्ली का दम! कई इलाकों में छाई धुंध की चादर

AQI@400 पार, दिवाली के बाद निकला दिल्ली का दम! कई इलाकों में छाई धुंध की चादर

संक्षेप:

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में देर रात तक पटाखों के चलते हवा जहरीली हो गई, जिससे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 347 के पार होकर 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया और प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप का दूसरा चरण (GRAP-2) लागू कर दिया गया है।

Tue, 21 Oct 2025 06:42 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिवाली के बाद दिल्लीवालों की सांसों पर प्रदूषण का पहरा लग गया है। सोमवार रात राजधानी में जमकर फटाखे फोड़े गए, जिसने हवा को जहरीला बना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भले ही ग्रीन फटाखों को रात 8 से 10 बजे तक फोड़ने की इजाजत दी थी, लेकिन दिल्लीवासियों का उत्साह समय की सीमा को पार करता दिखा। इसके चलते शहर की हवा 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई और कई इलाकों में धुंध की चादर छा गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हवा हुई जहरीली, 36 स्टेशन लाल निशान में

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की SAMEER ऐप के मुताबिक, दिल्ली के 38 में से 36 वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों ने 'रेड जोन' में प्रदूषण दर्ज किया। इसका मतलब है कि हवा 'बेहद खराब' से लेकर 'गंभीर' स्तर तक पहुंच गई। मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 347 था, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। कुछ जगहों पर एक्यूआई 400 को पार कर गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गुरुग्राम में भी हवा जहरीली हो चुकी है।

कहां कितना AQI (सुबह 6 बजे तक)

बवाना- 418

वजीरपुर- 408

जहांगीरपुरी- 404

आईटीओ- 345

आया नगर- 349

चांदनी चौक- 347

आनंद विहार- 352

नोएडा-324

ग्रेटर नोएडा- 288

गाजियाबाद- 326

गुरुग्राम 338

GRAP-2 लागू

बढ़ते प्रदूषण के बीच CAQM ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के दूसरे चरण को लागू कर दिया। GRAP के तहत प्रदूषण कम करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन फटाखों की अनदेखी ने इन कोशिशों पर पानी फेर दिया।

सुप्रीम कोर्ट की हिदायत और हकीकत

सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन फटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति दी थी। नियम के मुताबिक, फटाखे सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक फोड़े जा सकते थे। लेकिन, दिल्ली की सड़कों पर देर रात तक फटाखों की गूंज सुनाई दी, जिसने हवा को और जहरीला कर दिया।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।