Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Pollution good news soon but next Four Days tough Ahead CM Rekha Gupta Outlines Action Plan
दिल्ली में पलूशन पर गुड न्यूज जल्द लेकिन अगले चार मुश्किल; CM रेखा गुप्ता ने बताया प्लान

दिल्ली में पलूशन पर गुड न्यूज जल्द लेकिन अगले चार मुश्किल; CM रेखा गुप्ता ने बताया प्लान

संक्षेप:

दिल्ली में पलूशन पर जल्द गुड न्यूज मिलने वाली है, लेकिन अभी चार दिन भारी पड़ने वाले हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार का आगे का प्लान बताया है।

Dec 05, 2025 09:16 am ISTGaurav Kala नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में वायु प्रदूषण आम जनमानस ही नहीं रेखा गुप्ता सरकार के लिए भी सिरदर्द बन गया है। वातावरण में मानक से ढाई गुना ज्यादा प्रदूषण के कण अभी भी मौजूद हैं। ऐसे में अगले तीन से चार दिन राजधानी में परेशानी बढ़ने के आसार हैं। इस बीच पलूशन पर गुड न्यूज भी आई है। रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण नियंत्रण के लिए राजधानी में मिस्ट स्प्रे सिस्टम शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्य कर रही है, जिसमें जनता की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से उठ रही वाटर स्प्रिंकलर्स की मांग को ध्यान में रखते हुए कई प्रावधान किए गए हैं और एनडीएमसी क्षेत्र में मिस्ट स्प्रे सिस्टम का पायलट प्रोजेक्ट के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अब दिल्ली की सभी सड़कों के लिए एक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदूषण पैदा करने वाले किसी भी स्रोत या पहलू का प्रभावी समाधान निकालना है। उन्होंने मिस्ट स्प्रे सिस्टम का निरीक्षण भी किया।

ये भी पढ़ें:पलूशन को हराने के लिए आया मिस्ट स्प्रे सिस्टम, CM रेखा गुप्ता भी देखने पहुंचीं
ये भी पढ़ें:देहरादून की हवा भी जहरीली हुई, कानपुर-पटना से ज्यादा पलूशन; AQI 300 पार
ये भी पढ़ें:दिल्ली पलूशन: लापरवाही पर सरकारी संस्थानों पर भी होगा एक्शन, FIR के आदेश

सोनिया गांधी बोलीं- हमारे जैसे बुजुर्गों की परेशानी बढ़ी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे सभी बुजर्गों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ करे। इस बीच, इंडिया गठबंधन के घटकदलों के सांसदों ने मास्क पहनकर और मौसम का मजा लीजिए का बैनर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि दमा से पीड़ित छोटे-छोटे बच्चे सांस नहीं ले पा रहे हैं। खुद उनकी तरह बहुत सारे बुजुर्ग है, जिन्हें इस प्रदूषण की वजह से खासी मुश्किल हो रही है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी वायु प्रदूषण के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किस मौसम का मजा लें। बाहर देखें कि क्या स्थिति बनी हुई है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।