Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Pollution AQI these 13 hotspots are poisoning Delhi air quality
Delhi Air Pollution दिल्ली की हवा को जहरीली कर रहे ये 13 हॉट स्पॉट, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Air Pollution दिल्ली की हवा को जहरीली कर रहे ये 13 हॉट स्पॉट, देखें पूरी लिस्ट

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली में पहले से चिह्नित 13 प्रदूषण हॉट स्पाट लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। पहचान होने और तमाम कवायद के बावजूद यहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से ज्यादा रह रहा है।  

Nov 15, 2025 05:49 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में पहले से चिह्नित 13 प्रदूषण हॉट स्पाट लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। पहचान होने और तमाम कवायद के बावजूद यहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से ज्यादा रह रहा है। शुक्रवार को भी 13 में से 7 हॉट स्पॉट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इस दौरान सिर्फ एक हॉट स्पॉट ओखला ही ऐसा रहा, जहां पर प्रदूषण का स्तर दिल्ली के औसत से कम रहा। दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए वर्ष 2018 में 13 स्थानों की पहचान प्रदूषण के हॉट स्पॉट के रूप में की गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदूषण की रोकथाम के लिए यहां पर खासतौर से ठंड के समय विशेष उपाय किए जाते हैं। इन स्थानों में से ज्यादातर औद्योगिक क्षेत्र हैं या बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाके हैं। तमाम उपायों के बाद भी यहां पर प्रदूषण की रोकथाम नहीं की जा सकी है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 387 दर्ज किया गया, जिसे अति खराब श्रेणी में रखा जाता है, लेकिन दिल्ली के इन 13 में 7 स्थान ऐसे रहे हैं, जहां का एक्यूआई 400 के पार यानी गंभीर श्रेणी में ही बना हुआ है।

फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं : किसी बड़ी मौसमी परिघटना के अभाव में दिल्ली के लोगों को अभी प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले तीन-चार दिनों के बीच हवा की गति आमतौर पर 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम ही रहने की संभावना है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा होगा और लोगों को ज्यादा प्रदूषण झेलना पड़ेगा।

प्रदूषण के हॉट स्पॉट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक

नरेला : 395

बवाना : 430

मुंडका : 418

वजीरपुर : 438

रोहिणी : 418

आरके पुरम : 392

ओखला : 377

जहांगीरपुरी : 408

पंजाबी बाग : 400

अशोक विहार : 407

द्वारका : 393

विवेक विहार : 413

(नोटः किन्हीं तकनीकी वजहों से आनंद विहार का सूचकांक शामिल नहीं)

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।