Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Pollution all polluting factories in Delhi to be sealed without prior notice
दिल्ली में फैक्ट्रियों पर ताला लगाएगी BJP सरकार! किनके खिलाफ ऐक्शन का ऐलान

दिल्ली में फैक्ट्रियों पर ताला लगाएगी BJP सरकार! किनके खिलाफ ऐक्शन का ऐलान

संक्षेप:

दिल्ली में प्रदूषण संकट पर काबू पाने के लिए भाजपा सरकार ने एक और बड़े कदम का ऐलान किया है। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार उन सभी फैक्ट्रियों को बंद करने जा रही है जिनसे प्रदूषण में इजाफा हो रहा है।

Dec 22, 2025 12:54 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में प्रदूषण संकट पर काबू पाने के लिए भाजपा सरकार ने एक और बड़े कदम का ऐलान किया है। दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार उन सभी फैक्ट्रियों को बंद करने जा रही है जिनसे प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली सभी फैक्ट्रियों को बिना नोटिस सील किया जाएगा। इसके अलावा अवैध फैक्ट्रियों को भी बंद करने की घोषणा की गई है, भले ही वह प्रदूषणकारी ना हों।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सिरसा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि प्रदूषण फैलाने वाली और ओसीईएम के लिए आवेदन नहीं करने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘आज से दिल्ली में सघन अभियान चल रहा है, जिनती प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां हैं, उनकी हमने पहचान की है। उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करके उन फैक्ट्रियों को सील किया जाएगा। उनको कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा, अब कोई चांस नहीं। बहुत मौके दिए जा चुके हैं पहले ही, इसलिए आज से उनको सील करने का काम शुरू किया जाएगा। जिन इंडस्ट्रीज नो ओसीईएम के लिए अप्लाई नहीं किया है, 31 तारीख अंतिम तारीख थी, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।’

ये भी पढ़ें:दिल्ली के इन इलाकों में अगले 5 दिन होगी पानी की दिक्कत,DJB ने वजह बता किया अलर्ट

मंत्री ने कहा कि अवैध इंडस्ट्री की सीलिंग की कार्रवाई शुरू की गई है। तीन तरह की इंडस्ट्री दिल्ली में है, अधिकृत, नियमित और अवैध। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि अवैध इंडस्ट्रीज को 100 फीसदी बंद किया जाए, चाहे वह प्रदूषणकारी हो या नहीं, इसलिए एमसीडी इन पर भी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत इन सबको बंद किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री ने वर्क फ्रॉम होम की अनिवार्यता का पालन नहीं करने वाली कंपनियों को भी चेतावनी दी और कहा कि पता चला है कि कुछ प्राइवेट कंपनियां इसे मान नहीं रही हैं। उनसे आग्रह है कि इसका पालन करना है। यदि किसी प्राइवेट कंपनी की नाम सहित शिकायत पहुंचेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि कल के बाद मौसम में बेहतरी की उम्मीद है, इससे एक्यूआई में और सुधार होगा। रात को सड़कों की धुलाई का काम चल रहा है। प्रतिदिन 35 हजार मीट्रिक टन कूड़ा हटा रहे हैं। इससे प्रदूषण कम हो रहा है। दिल्ली को मलबा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। कई लाख मीट्रिक टन कूड़ा और मलबा हटाया गया है। डीडीए और राजस्व विभाग की मदद से जलाशयों को दोबारा जीवित किया जाएगा। इस साल कम से कम 50 फीसदी लुप्त जलाशयों को वापस पुरानी अवस्था में लाना है। ये प्रदूषण को रोकने में बहुत सार्थक है।

ये भी पढ़ें:फर्जी PUC सर्टिफिकेट लेकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल लेने आ रहे लोग, ऐसे हुआ खुलासा
Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।