Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi police woman sub inspector arrested for demands Rs 2 lakh bribe from rape victim's mother
दिल्ली पुलिस की महिला SI गिरफ्तार, रेप पीड़िता की मां से मांगी थी 2 लाख रुपये की रिश्वत

दिल्ली पुलिस की महिला SI गिरफ्तार, रेप पीड़िता की मां से मांगी थी 2 लाख रुपये की रिश्वत

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने संगम विहार थाने में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर को एक दुष्कर्म पीड़िता की मां से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला की बेटी यौन उत्पीड़न केस में शिकायतकर्ता थी।

Dec 06, 2025 09:04 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने संगम विहार थाने में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर को दुष्कर्म पीड़िता की मां से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दुष्कर्म केस की जांच अधिकारी एसआई नमिता ने दुष्कर्म पीड़िता की मां से रुपये मांगे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजिलेंस ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि संगम विहार इलाके में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले की जांच दिल्ली पुलिस के वर्ष 2019 बैच की एसआई नमिता को दी गई थी। शिकायत के अनुसार, एसआई ने पीड़िता की मां से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। घूस नहीं देने पर केस की जांच कमजोर करने की धमकी भी दी थी।

पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्रांच को दी थी। टीम की योजना के तहत शिकायतकर्ता ने पहली किश्त के तौर पर 15 हजार रुपये देने के लिए एसआई से सम्पर्क साधा। शिकायतकर्ता संगम विहार थाने में घूस की रकम एसआई को दे रही थी तभी टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन ऐक्ट में केस दर्ज

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एंटी करप्शन ऐक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एसआई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जांचकर्ता अब यह पता लगा रहे हैं कि क्या उसने दूसरे मामलों में भी इसी तरह की मांगें की थीं।

एक अधिकारी ने कहा, "नागरिकों से अनुरोध है कि वे पुलिस कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने के किसी भी मामले की रिपोर्ट करें। शिकायतें विजिलेंस हेल्पलाइन 1064 पर की जा सकती हैं।"

जुलाई में इसी तरह की एक घटना में आउटर दिल्ली के पश्चिम विहार में एक महिला सब-इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों को एक बिजनेसमैन को किडनैप करने और उससे 20 लाख रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।